Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Safety Award: 2021-22 में टाटा में एक भी मौत नहीं, जीता पहला अवॉर्ड, SAIL BSP के खाते में 7 पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Safety Award: 2021-22 में टाटा में एक भी मौत नहीं, जीता पहला अवॉर्ड, SAIL BSP के खाते में 7 पुरस्कार

22/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Safety-Award-Not-a-single-death-in-Tata-in-2021-22-won-the-first-award-7-awards-in-the-account-of-SAIL-BSP
  • नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में टाटा स्टील ने बाजी मारी है।

अज़मत अली, भिलाई। Joint Committee on Safety, Health & Environment In the Steel industry (JCSSI) के पुरस्कार समारोह में सेल, टाटा, जेएसडब्ल्यू, नीलांचल इस्पात कंपनी को कई अवॉर्ड मिले हैं। साल 2021 और 2022 के लिए अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए। रांची के आरडीसीआइएस सभागार में बुधवार को समारोह हुआ। इसमें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट ने सात पुरस्कार जीते।

ये खबर भी पढ़ें:  दिल्ली से चला CRPF महिला डेयरडेविल्स का दल पहुंच रहा नक्सलियों के गढ़, SAIL Bhilai Steel Plant ने किया स्वागत

वहीं, टाटा स्टील प्लांट ने नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में देश की सभी कंपनियों को पछाड़ दिया है। साल 2021-22 में एक भी हादसे न होने पर टाटा ने इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की कैटेगरी में पहला पुरस्कार जीत लिया है। नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में टाटा स्टील ने बाजी मारी है। 2021 के लिए इंटीग्रेटेड प्लांट कैटेगरी ने टाटा जमशेदपुर और मेरामंडली को अवॉर्ड मिला है। 2022 के लिए टाटा जमशेदपुर, जेएसडब्ल्यू डॉल्वी, नीलांचल इस्पात ओडिशा को अवॉर्ड मिला है।

ये खबर भी पढ़ें:  इंडियन आयल 7 करोड़ बकाया देने का तैयार, SAIL BSP ने चोपड़ा पेट्रोल पंप का सील 5 अप्रैल तक तोड़ा, जानें हाईकोर्ट क्या बोला…

जेसीएसएसआई के वाइस चेयरमैन व एसएसओ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशीष चक्रबर्ती, सेल के डायरेक्टर टेक्नीकल, प्रोजेकट एंड रॉ मैटेरियल एके सिंह, जेसीएसएसआई के मेंबर सेक्रेटरी एवं एसएसओ के सीजीएम सेफ्टी एस वशिष्ठ, इंटक से बीएन चौबे, वंश बहादुर सिंह, एचएमएस बोकारो से राजेंद्र सिंह, एटक से विद्यासागर गिरी, सीटू से डीके मुखर्जी, एसपी डे, बीएसपी के सीजीएम सेफ्टी जीपी सिंह आदि शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL E0 Exam Result: मार्च में आ सकता है रिजल्ट, अप्रैल प्रथम सप्ताह में इंटरव्यू की तैयारी, ये कर्मचारी नहीं बन सकेंगे अधिकारी

साल 2021 के लिए भिलाई स्टील प्लांट को नो फैटल एक्सीडेंट कैटेगरी में चार पुरस्कार दिए गए हैं। ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन एंड कोल केमिकल डिपार्टमेंट-सीओसीसीडी, मिल और प्रोजेक्ट को अवॉर्ड दिए गए हैं। इसी तरह 2022 के लिए बीएसपी को तीन अवॉर्ड मिले। कोक ओवन, रोलिंग मिल और प्रोजेक्ट ने ये अवॉर्ड हासिल किए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP ने कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया दुर्गा पूजा जैसा रमजान 2023 का तोहफा, रोजेदारों का बदला ड्यूटी टाइम

नो फैटल एक्सीडेंट इन डिफ्रेंट जोन कैटेगरी में बीएसपी के कोल केमिकल ने 2021 के लिए अवॉर्ड जीता है। ब्लास्ट फर्नेस, एसजीपी और सिटरिंट प्लांट, रोलिंग मिल जोन को अवॉर्ड मिला है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली से चला CRPF महिला डेयरडेविल्स का दल पहुंच रहा नक्सलियों के गढ़, SAIL Bhilai Steel Plant ने किया स्वागत
Next: SAIL E0 Exam: जूनियर ऑफिसर परीक्षा में दें बोनस अंक और हटाएं रिजनिंग में क्वालीफाई मार्क

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.