Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: SAIL के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी-अधिकारी EPFO पोर्टल पर अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रबंधन देगा आवश्यक दस्तावेज
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95: SAIL के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी-अधिकारी EPFO पोर्टल पर अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रबंधन देगा आवश्यक दस्तावेज

24/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
  • एनके बंछोर ने बताया कि सेल के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों को ईपीएफओ द्वारा हायर पेंशन हेतु विविध कागजातों की मांग की गई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल प्रबंधन ने हायर पेंशन के लिए वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। आवश्यक कागजात न होने की वजह से सेल के कार्मिक ईपीएस 95 का ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इस विषय को सबसे पहले पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने 16 मार्च को उठाया था। इस खबर को सूचनाजी.कॉम ने प्रमुखता से प्रसारित भी किया था, जिसके बाद सेल कारपोरेट आफिस तक हरकत में आ गया था।

SAIL, DASA,RINL, NMDC और भिलाई में बिजली बिल हॉफ को लेकर SEFI पहुंचा इस्पात मंत्रालय, जानें मंत्री से क्या बोला…

सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर को पत्र देकर समाधान की मांग की थी। वहीं, स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी चेयरमैन एवं ओए बीएसपी भी इस विषय पर सक्रिय हो गया था। 22 मार्च को सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से सीधा संपर्क कर समस्या समाधान करा दिया। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने इसे ओए व सेफी की जीत बताया है।

एनके बंछोर ने बताया कि सेल के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों को ईपीएफओ द्वारा हायर पेंशन हेतु विविध कागजातों की मांग की गई थी। जिसके चलते अधिकारियों व कार्मिकों को हायर पेंशन के विकल्प को भरने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें:  अल्ट्राटेक सीमेंट में अब नहीं होगा किसी कर्मचारी का मजदूर पदनाम, BSP की यूनियन ने कराया है समझौता

इस असुविधा का ऑफिसर्स एसोसिएशन ने संज्ञान लेते हुए सेफी के बैनर तले सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में सेफी के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं सेफी के महासचिव अवकाश मलिक ने इस मुद्दे पर 22 मार्च को सेल के नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में निदेशक (कार्मिक) केके सिंह से गहन विचार विमर्श किया। 24 मार्च को इस संदर्भ में विस्तृत परिपत्र और आवश्यक अंडरटेकिंग का फॉर्मेट तथा ईपीएस-95 के तहत 26(6) के लिए दिए जाने वाले स्वीकृति पत्र का फॉर्मेट भी जारी किया।

इस परिपत्र के जारी होने से हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ द्वारा लिया जाने वाला ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म को भरना आसान हो गया। इससे सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईपीएफओ के जॉइंट ऑप्शन फॉर्म को भरने का समुचित मार्ग प्रशस्त हो गया। इससे सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ-साथ सेल के अन्य इकाइयों के लाखों वर्तमान एवं पूर्व अधिकारी तथा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL सेफ्टी में RSP सबसे आगे, BSP, DSP बेहतर और BSL की जमकर खिंचाई, CGM दबाकर बैठे हैं साफ-सफाई का फंड, हो रहे गैलरी हादसे

सेल प्रबंधन ने इस परिपत्र में सभी पात्र अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा ईपीएफओ के वेबसाइट में जॉइंट ऑप्शन फॉर्म का विकल्प भरते समय मांगी जा रही कागजातों हेतु सेल प्रबंधन द्वारा निम्न दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे।
1-ईपीएस-95 के तहत 26(6) हेतु दिए जाने वाले स्वीकृति पत्र।
2-भविष्य निधि खाते के बैलेंस की पूर्ण जानकारी।
3-कार्मिकों के द्वारा पूर्ण कर हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग का फॉर्मेट।
सेल प्रबंधन ने इस परिपत्र में सभी पात्र अधिकारियों व कार्मिकों से अनुरोध किया है कि ईपीएफओ के जॉइंट ऑप्शन फॉर्म भरते समय ईपीएफओ के गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन करें तथा जॉइंट ऑप्शन फॉर्म 17 अप्रैल 2023 तक भरने का प्रयास करें। अंतिम तिथि का इंतजार ना करें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2023: IIMM ने मैक्टोसा और BIT सींदरी ने IIE को 31 रन से हराया
Next: Auto Expo 2023: छत्तीसगढ़ में खरीदें कोई भी गाड़ी, टैक्स में पाएं 50% की छूट, सीएम भूपेश बघेल ने दी सौगात

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.