Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2023: IIMM ने मैक्टोसा और BIT सींदरी ने IIE को 31 रन से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2023: IIMM ने मैक्टोसा और BIT सींदरी ने IIE को 31 रन से हराया

24/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Director-Incharge-Trophy-Cricket-Tournament-2023-IIMM-beat-Mactosa-and-BIT-Sindri-beat-IIE-by-31-runs
  • बी.आई.टी. सींदरी ने 31 रनों से मैच जीता तथा सुशील कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी- 2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 17 एलुमनी टीम के बीच 35 मैच आयोजित किए जाएंगे। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी में दो लीग मैच मैक्टोसा व आई.आई.एम.एम. के मध्य खेला गया।

आई.आई.एम.एम. ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैक्टोसा की टीम ने अपने निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 78 रन बनाए। इसके जवाब में आई.आई.एम.एम. 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आई.आई.एम.एम. ने 6 विकेट से मैच जीता तथा शुभम गौतम मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंन 3 ओवरों में 12 रन देकर 01 विकेट लिए एवं महत्वपूर्ण 21 रन भी बनाएं।

मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए महासचिव परविन्दर सिंह के द्वारा शुभम गौतम को प्रदान किया गया। अखिलेश मिश्रा, शोवन घोष एवं टी सत्यपाल इस मैच के को-आर्डिनेटर थे। इस प्रतियोगिता का द्वितीय मैच आई.आई.ई. व बी.आई.टी. सींदरी के मध्य खेला गया। आई.आई.ई. ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवरों में बी.आई.टी. सींदरी ने 5 विकेट खोकर 93 बनाए।

इसके जवाब में आई.आई.ई. ने अपनी 08 विकेट खोकर मात्र 62 रन ही बना सकी। इस तरह बी.आई.टी. सींदरी ने 31 रनों से मैच जीता तथा सुशील कुमार मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर 02 विकेट लिए एवं महत्वपूर्ण 21 रन भी बनाए। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि डाक्टर पराग गुप्ता के द्वारा सुशील कुमार को प्रदान किया गया। डॉ. पराग गुप्ता, सलीम कुरैशी एवं डी.पी.एस. बरार इस मैच के को-आर्डिनेटर थे।

इन मैचों के दौरान ओए के महासचिव परविन्दर सिंह, सचिव अखिलेश मिश्रा एवं जोनल प्रतिनिधि पराग गुप्ता, शोवन घोष, डी.पी.एस. बरार, पी. अनु, राहुल पाली सहित ओए सदस्यगण उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL, DASA,RINL, NMDC और भिलाई में बिजली बिल हॉफ को लेकर SEFI पहुंचा इस्पात मंत्रालय, जानें मंत्री से क्या बोला…
Next: EPS 95: SAIL के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी-अधिकारी EPFO पोर्टल पर अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रबंधन देगा आवश्यक दस्तावेज

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.