Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इससे खत्म हो जाएगी आपकी EPFO सदस्यता, ऐसे बढ़ाएं EPF का पैसा, 86 लाख तक आएगा एकाउंट में
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

इससे खत्म हो जाएगी आपकी EPFO सदस्यता, ऐसे बढ़ाएं EPF का पैसा, 86 लाख तक आएगा एकाउंट में

04/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Due-to-this-your-EPFO-__membership-will-end-increase-EPF-money-like-this
  • 15 हजार सैलरी: इसे करें फॉलो, 86 लाख रुपए मिलेगी राशि।
  • भविष्य में जब आप नौकरी बदले, तो साथ ही आपना PF भी ट्रांसफर कराना न भूलें।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। अपना निवेश बढ़ाने के लिए PF एकाउंट ट्रांसफर करें। आज हम आपको बताएंगे कि नौकरी बदलने पर अपने PF का सारा पैसा निकालने का क्या नुकसान है और इसकी बजाए अगर उसे ट्रांसफर कराते है तो उसका कितना फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि की ताज़ा खबर: 15 हजार से ज्यादा सैलरी नहीं है रोड़ा, दो जगह से एक साथ ऐसे बनें EPFO मेंबर

आप EPFO की फंड ट्रांसफर (Fund Transfer) सुविधा का लाभ उठाकर जमापूंजी को बढ़ाने का साथ ही अपना आर्थिक भविष्य और भी अधिक सुरक्षित कर सकते है। हम अक्सर देखते है कि बहुत सारे युवा दो-चार साल के बाद नौकरी छोड़कर दूसरे किसी संस्थान में नई नौकरी करने लग जाते है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO News: आपके परिवार को कहां से मिलेगा लाखों का बीमा, जानिए

लेकिन वे एक बड़ी गलती यह कर देते है कि उस नौकरी को छोड़ने के साथ ही वे अपने PF का पूरा पैसा भी निकाल लेते है। ऐसा करते ही उनकी EPF सदस्यता खत्म हो जाती है। इसकी बजाए अगर वे अपना PF नए एकाउंट में ट्रांसफर करवाते है तो उन्हें दोहरा लाभ मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO News: आपके परिवार को कहां से मिलेगा लाखों का बीमा, जानिए

1) पहला उन्हें फंड पर कंपाउंड ब्याज मिलता रहेगा।

2) EPF की सदस्यता निरंतर बनी रहती है।

साथ ही 10 साल की सेवा अवधि पूरी होते ही वे EPFO की पेंशन पाने के भी हकदार बन जाते है। PF पर मिलने वाले लगभग 8.15% ब्याज से आपका पैसा कितनी तेजी से बढ़ता है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन योजना 1995: आपका पैसा PF ट्रस्ट में जमा होता है या नहीं, यह जान लें, वरना EPFO…

इसे कुछ इस तरह से समझिए…

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपका वेतन 15 हजार (15,000) रुपए है और हर महीने नियोक्ता एवं आपका अंशदान मिलाकर दो हजार तीन सौ 51 (2,351) PF खाते में जमा हो रहा है तो 10 साल बाद ये राशि चार लाख 34 हजार (04,34,000) रुपए हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO सदस्य सावधान…! ये नहीं किया तो अटक जाएगा EPF का सारा पैसा

20 साल में 14 लाख 11 हजार (14,11,000), 40 साल बाद यही रकम लगभग 86 लाख रुपए से भी ज्यादा बना जाएगी। आपको सिर्फ अच्छे ब्याज के साथ कंपाउंडिंग का ही फायदा नहीं होता बल्कि EPF में किए गए अंशदान पर सदस्य और नियोक्ता दोनों को आयकर के लिए छूट मिलती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Online Joint Declaration: EPFO सदस्य नाम और डिटेल्स ऐसे करें ठीक

यही नहीं इस पर मिलने वाले ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाला धन आयकर से मुक्त होता है। हां, यदि अंशदान ढाई लाख रुपए से ज्यादा है तो उस पर मिलने वाले ब्याज पर आयकर देना होगा। यदि आप पांच साल से कम की सदस्यता पर अपना PF खाता बंद करते है तो आपको मिलने वाली राशि पर EPFO TDS काटता है।

महत्वपूर्ण बात यह भी है कि कई बार युवावस्था में पेंशन का महत्व समझ नहीं आता, लेकिन रिटायर होने के बाद EPFO से मिले वाली पेंशन ही आपका मजबूत आर्थिक सहारा बन जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : Pension: क्या है सदस्य पेंशन? बेहद आसानी से ऐसे ले सकते है जबरदस्त स्कीम का लाभ

इसलिए भविष्य में जब आप नौकरी बदले, तो साथ ही आपना PF भी ट्रांसफर कराना न भूलें। इसके लिए आप मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। बस UAN में आपका KYC अपडेट होना जरूरी है। ट्रांसफर प्रक्रिया पर अधिक जानकारी के लिए प्राप्त करने आप @SuchnaJi.com पढ़ते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Pension: क्या है सदस्य पेंशन? बेहद आसानी से ऐसे ले सकते है जबरदस्त स्कीम का लाभ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SEFI चेयरमैन व BSP OA अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर के परिवार में शोक, अंतिम संस्कार अब दोपहर 3.30 बजे
Next: SAIL BSP की संयुक्त यूनियन ने दिया BMS के सवालों का जवाब, कहा-50 ग्राम सोना कहां है ट्रिपल इंजन सरकार

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.