Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election 2024: Durg में 8000 से ज्यादा अफसर-कर्मी कराएंगे इलेक्शन, 1200 से अधिक रिजर्व, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024: Durg में 8000 से ज्यादा अफसर-कर्मी कराएंगे इलेक्शन, 1200 से अधिक रिजर्व, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान

06/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-2024-More-than-8000-officers-and-personnel-will-conduct-elections-in-Durg-more-than-1200-reserved-voting-from-7-am-to-6-pm
  • दुर्ग जिले में सात मई को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इलेक्शन को शांतिप्रिय ढ़ंग से कराने के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन (Loksabha Election 2024) के लिए दुर्ग जिले की 1,509 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। आठ हजार से ज्यादा कर्मचारी और अफसर मतदान को संपन्न कराएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: Durg लोकसभा क्षेत्र में करीब 11 लाख युवा मतदाता, एजुकेशन हब के वोटर्स का समझिए समीकरण

दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी (Durg Collector and District Election Officer Richa Prakash Chaudhary) ने सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया। सात मई को अपने-अपने मतदान केंद्रों में मतदान का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करवाएंगे।

लोकसभा चुनाव-2024 (Loksabha Election 2024) के कार्य को सुचारू रूप से निष्पादित कराने के लिए सोमवार सुबह से दुर्ग जिले में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र मतदान कर्मी रवाना हुए। मतदान सामग्री वितरण केंद्र गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग, मानस भवन दुर्ग और गवर्नमेंट साइंस कॉलेज दुर्ग से मतदान दलों को मतदान सामग्रियों के साथ निर्धारित केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: थमा चुनावी शोर, छत्तीसगढ़ के सबसे साक्षर जिला दुर्ग में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स, राजेंद्र साहू-विजय बघेल में सीधी टक्कर

लोकसभा चुनाव-2024 (Loksabha Election 2024)  के तहत दुर्ग के एक हजार पांच सौ नौ (1,509) मतदान केंद्र के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। दुर्ग जिले में आठ हजार चार सौ 50 (8,450) कर्मी और अफसर इलेक्शन प्रोसेस को सम्पन्न करवाएंगे।

दुर्ग जिले की छह विधानसभा इलाकों और बेमेतरा व साजा आंशिक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान का महत्वपूर्ण काम करवाएंगे।
दुर्ग जिले में सात मई को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इलेक्शन को शांतिप्रिय ढ़ंग से कराने के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: कब-किसे और कैसे मिलेगी विधवा, विधुर पेंशन, पढ़िए EPFO की गाइडलाइन

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मतदान में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर जानकारी ली और उन्हें अपने सामग्री का मिलान करने को कहा। मतदान दल मतदान सामग्रियों का मिलान कर अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज: Bhilai Steel Plant में हादसा, हॉट मेटल का टारपीडो लेडल स्वाहा, लाखों का नुकसान

भिलाई में सबसे कम, अहिवारा में सर्वाधिक मतदान केंद्र

विधानसभा पाटन में दो सौ 46 मतदान केन्द्र, दुर्ग ग्रामीण में दो सौ 30 मतदान केन्द्र, दुर्ग शहर में दो सौ 24 मतदान केंद्र, भिलाई नगर में एक सौ 69 मतदान केंद्र, वैशाली नगर में दो सौ 56 मतदान केंद्र, अहिवारा में दो सौ 60 मतदान केंद्र, साजा में एक सौ दो मतदान केंद्र और बेमेतरा विधानसभा के 22 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज: Bhilai Steel Plant में हादसा, हॉट मेटल का टारपीडो लेडल स्वाहा, लाखों का नुकसान

72 सौ अफसर-कर्मी रवाना, 12 सौ रिजर्व

दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा और दो आंशिक विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। यहां टोटल सात हजार दो सौ (7,243) मतदान अफसरों को सोमवार को रवाना किया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, मतदान अधिकारी-2, मतदान अधिकारी-3 सम्मिलित हैं। एक हजार दो सौ सात (1,207) मतदान कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया हैं। इन मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज: Bhilai Steel Plant में हादसा, हॉट मेटल का टारपीडो लेडल स्वाहा, लाखों का नुकसान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी चकल्लस: देवेंद्र यादव बिलासपुर से चुनावी पिच पर, सुर्खियां बटोर रहे भिलाई में, तो क्या पांडेयजी का रास्ता हो रहा साफ…
Next: Lok Sabha Election 2024: Durg के स्ट्रॉग रूम के लिए कड़ी व्यवस्था, पुलिस ने रुट किया डायवर्ट, एंट्री-एग्जिट का बनाया फिक्स प्वाइंट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.