Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai के प्लेयर्स ने नेशनल चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai के प्लेयर्स ने नेशनल चैंपियनशिप में मारी बाजी, स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

16/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilais-players-won-in-the-National-Championship-Sports-Hub-players-brought-glory-to-Chhattisgarh
  • भिलाई के खिलाड़ी के.रामू ने कराते के सीनियर कैटेगिरी में भाग लेकर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप (National Championship ) में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। भिलाई के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बलबूते पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिले का मान बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें : इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 1995: हायर पेंशन कैलकुलेशन पर बड़ी खबर, प्रो-रेटा और 60 माह के औसत पर बोला EPFO

स्पोर्ट्स हब भिलाई के सेक्टर-7 क्लब में ट्रेनिंग लेकर बच्चों ने ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप (All India Karate Championship) में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का ऑर्गेनाइजेशन ऑल इंडिया कराते एसोसिएशन और उत्तराखंड स्टेट कराते एसोसिएशन के द्वारा किया गया था। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए भिलाई के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्टील सिटी का लोहा मनवाया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते आठ मई से लेकर 12 मई तक इस नेशनल चैंपियनशिप में देश भर के कई राज्य से आए प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। इसमें सेक्टर-7 इस्पात क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे के.रामू ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तरह रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ की भी की जाए संविदा नियुक्ति

भिलाई के खिलाड़ी के.रामू ने कराते के सीनियर कैटेगिरी में भाग लेकर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। ट्रेनर जी.अमर द्वारा उन्हें कराते की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। सेक्टर-7 इस्पात क्लब में ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों द्वारा लगातार अलग-अलग टूर्नामेंट में भाग लेकर पदक जीता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: CISF को मिली 6 बोलेरो और 5 बुलेट, सिक्योरिटी अब और टाइट

नेशनल लेवल पर इस बड़ी जीत के बाद भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री और सेक्टर-7 स्थित इस्पात क्लब के सचिव चन्ना केशवलू ने विजेता प्लेयर की जमकर प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शहर के होनहार प्लेयर को आश्वासन दिया कि उन्हें जरूरी मदद की जाएगी ताकि खेल की दुनिया में वे निरंतर आगे बढ़ते रहे और भिलाई, दुर्ग, प्रदेश और देश को लगातार गौरवान्वित महसूस कराते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Steel Authority of India Limited  में WoW नीति लांच, कार्मिक कहीं से भी कर सकते हैं काम

गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की वजह से भिलाई ही नहीं बल्कि जिला दुर्ग का खेल के मामले में खासा दबदबा है। दर्जन भर से ज्यादा खेलों में भिलाई के खिलाड़ियों की बादशाहत पिछले कई वर्षों से बरकरार है।

हम आपको बता दें कि यहां शानदार खेल का माहौल है। विभिन्न खेल से ताल्लुक रखने वाले नेशनल से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक के प्लेयर, रेफरी, कोच भिलाई में रहते हैं। साथ ही भिलाई में कई प्रतिष्ठित खेल टूर्नामेंट का भी आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इन तमाम पहलुओं के चलते ही दुनिया भर में स्टील सप्लाई करने वाले भिलाई को ‘खेल की खान’के नाम पर भी जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: सीपीएफ ट्रस्ट पर EPFO का बड़ा बयान, इन्हें नहीं मिलेगी पेंशन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्पादन लक्ष्य हासिल करने SAIL RSP की नई पहल ‘BAAHAM-Working Together, बॉटम लाइन पर फोकस
Next: Retirement Planning में ये 3 गलतियां न करें, पढ़ें निवेश फॉर्मूला, भत्ते, बोनस और वेतन वृद्धि पर रिपोर्ट

Related Stories

Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.