Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तरह रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ की भी की जाए संविदा नियुक्ति
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में डॉक्टरों की तरह रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ की भी की जाए संविदा नियुक्ति

14/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Like-doctors-retired-paramedical-staff-should-also-be-appointed-on-contract-basis-in-Sector-9-Hospital
  • भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी अपने रिश्तेदार को प्लांट घूमाना चाहता है तो इसके लिए संयंत्र के अधिकारी के नाम से ही परमिशन बनता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सेक्टर 9 हॉस्पिटल में रिटायर डॉक्टरों की तरह रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ की भी संविदा नियुक्ति करने की मांग की गईl

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: ऐलिमेंट और प्रतिशत के अनुसार मिली दिव्यांग्ता पेंशन, मिला वीरता पुरस्कार का बकाया भत्ता भी

संयंत्र कर्मचारी के रिश्तेदारों के प्लांट विजिट कराने पर सिर्फ अफसर के नाम से गेट पास बनवाने पर आपत्ति दर्ज किया। इस वर्ष अभी तक टाउनशिप में टारफेल्टिंग शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्ति कीl

बैठक में स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के उप महासचिव अनिमेष पसीने ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी होती जा रही है। लेकिन यहां पर सिर्फ रिटायर डॉक्टर को ही संविदा में लिया जा रहा है, जबकि पैरा मेडिकल स्टाफ की भी बहुत कमी है।

ये खबर भी पढ़ें : BMS से आखिर कौन जाएगा जेल, पढ़िए वसूली, यूनियन दफ्तर को किराए पर चलाने जैसे आरोपों की फेहरिस्त

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की भांति पैरामेडिकल स्टाफ की भी सम्मानजनक मानदेय के साथ संविदा नियुक्ति की जाए, जिससे संयंत्र कर्मियों को भी मेडिकल सुविधा मिल सकेl

उप महासचिव शिव शंकर सिंह ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी अपने रिश्तेदार को प्लांट घूमाना चाहता है तो इसके लिए संयंत्र के अधिकारी के नाम से ही परमिशन बनता है। संयंत्र प्रबंधन सिर्फ अधिकारी को एक जिम्मेदार व्यक्ति मानता हैl यह 30-35 वर्षों तक सेवा करने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का अपमान है।

ये खबर भी पढ़ें : पैसा अटका है या नहीं सुन रहा EPFO तो आइए CPENGRAMS पोर्टल पर, पेंशन अदालत करेगी न्याय

प्रबंधन संयंत्र कर्मियों की निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। भिलाई प्रबंधन का यह व्यवहार बिल्कुल ही बर्दाश्त करने लायक नहीं हैl वरिष्ठ सचिव राजकुमार ने कहा बरसात आने वाला है, लेकिन अभी तक टारफेल्टिंग का काम शुरू नहीं हुआ। ना ही नाली एवं बैकलेन की सफाई हुई हैl

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: 12 मई को होगा बोकारो क्लब का चुनाव, पढ़िए उम्मीदवारों के नाम

वरिष्ठ सचिव रमन मूर्ति ने कहा कि थायराइड के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में थायराइड के इलाज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं हैl ऑफलाइन अपॉइंटमेंट लिया जाता हैl थायराइड के लिए डॉक्टर वीसी प्रसाद संविदा नियुक्ति पर हैं, उनके छुट्टी पर होने के करण फिर से ऑफलाइन नंबर लगाना पड़ता है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां पर नियमित डॉक्टर की होना बहुत जरूरी हैl उन्होंने कहा कि इस्पात भवन चौक पर बोरिया गेट की तरह एवं मुर्गा चौक की तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रहती है, जिससे प्लांट में जाने वाले कर्मचारियों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैl संयंत्र प्रबंधन की जानकारी में होने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाई नहीं हो रही हैl

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant से रिटायर होने वाले कर्मचारी-अधिकारी एक नए सफ़र की शुरुआत पर

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर टाउनशिप प्रबंधन, अस्पताल प्रबंधन एवं पर्सनल विभाग से चर्चा कर जल्दी समाधान कराया जाएगाl

इस दौरान महासचिव वंश बहादुर सिंह, उप महासचिव अनिमेष पसीने, शिव शंकर सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष जीआर सुमन, वरिष्ठ सचिव रेशम राठौर, जीके अग्रवाल, राजकुमार, के रमन मूर्ति, ताम्रध्वज सिन्हा, राजकुमार (आरई.डी) डी शंकर, ज्ञानेंद्र पांडेय, राम मूर्ति आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव: अपनी मां की क्यों हत्या की थी परशुराम ने, पढ़िए प्रेम प्रकाश पांडेय ने क्या कहा…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर: CISF को मिली 6 बोलेरो और 5 बुलेट, सिक्योरिटी अब और टाइट
Next: Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.