Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant को मिला AI इनोवेशन के लिए Productivity Excellence Award 2024
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant को मिला AI इनोवेशन के लिए Productivity Excellence Award 2024

15/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-receives-Productivity-Excellence-Award-2024-for-AI-Innovation
  • ओडिशा उत्पादकता परिषद (ओएसपीसी) एक स्वायत्त, गैर-लाभकारी संस्थान है, जो राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL -Bhilai Steel Plant) को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकियों (machine learning technologies) के अभिनव उपयोग के लिए “उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 (Productivity Excellence Award-2024)” से सम्मानित किया गया है। भुवनेश्वर में आयोजित उत्पादकता दिवस समारोह-2024 में बीएसपी से उप महाप्रबंधक (प्रचालन-बीएफ) मनीष कुमार तिवारी, और सहायक महाप्रबंधक (ए एंड डी कार्यालय) सरोज कुमार की टीम ने प्लेटिनम श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें : लकड़ी के चम्मच पर क्रिकेटरों के चेहरे उकेर विश्व रिकॉर्ड बनाया SAIL BSP के पूर्व अधिकारी पांडुरंगा राव ने

यह कार्यक्रम ओडिशा राज्य उत्पादकता परिषद (ओएसपीसी) तथा राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) द्वारा आयोजित किया गया था। भारतीय उत्पादकता सप्ताह-2024 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में दी गई प्रस्तुति के आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने यह पुरस्कार जीता।

ये खबर भी पढ़ें : Car News: इन सस्ती कारों पर तगड़ा डिस्काउंट, देखिए बंपर ऑफर्स की पूरी डिटेल

ओडिशा राज्य उत्पादकता परिषद (ओएसपीसी) और राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) द्वारा दिनांक 12 से 18 फरवरी 2024 के मध्य भारतीय उत्पादकता सप्ताह-2024 मनाया गया, जिसका विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) – प्रोडक्टिविटी इंजन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ था।

ये खबर भी पढ़ें : BMS की मांग: स्टील वर्कर्स यूनियन के श्रम शक्ति भवन को करें कब्जामुक्त, बनाएं सार्वजनिक भवन

प्रतियोगिता में बीएसपी टीम के मनीष कुमार तिवारी व श्री सरोज कुमार द्वारा “महामाया ब्लास्ट फर्नेस डिजिटल ट्विनः प्रोडक्टिविटी एनहेंसमेंट यूजिं़ग एआई/एमआई” विषय पर 16 फरवरी 2024 को केस स्टडी व ऑनलाइन प्रस्तुति दी गई थी। बीएसपी की टीम की प्रस्तुति व केस स्टडी ने लॉजिस्टिक्स संचालन को सुव्यवस्थित करने और दक्षता में सुधार करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) टेक्नोलॉजिस का उपयोग करने में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रयासों को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें : BMS से आखिर कौन जाएगा जेल, पढ़िए वसूली, यूनियन दफ्तर को किराए पर चलाने जैसे आरोपों की फेहरिस्त

सेल-बीएसपी का लक्ष्य एआई और एमआई का उपयोग करके परिचालन दक्षता बढ़ाना, लागत कम करना तथा अपने प्रदर्शन और उत्पादन को सुदृढ़ करना है। उत्पादकता उत्कृष्टता पुरस्कार नवाचार और प्रौद्योगिकी के माध्यम से आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL -Bhilai Steel Plant) के भूमिका को प्रदर्षित करता है।

ये खबर भी पढ़ें : पैसा अटका है या नहीं सुन रहा EPFO तो आइए CPENGRAMS पोर्टल पर, पेंशन अदालत करेगी न्याय

ओडिशा राज्य उत्पादकता परिषद (ओएसपीसी) एक स्वायत्त, गैर-लाभकारी संस्थान है जो राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 1995: कनार्टक हाईकोर्ट के फैसले पर अब ये करने जा रहा EPFO

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP का एजेंट बताकर लाइसेंस, लीज और जमीन पर धोखाधड़ी, कब्जेदारों की खैर नहीं
Next: SAIL Bokaro Stel Plant के स्कूलों ने CBSE 2023-24 रिजल्ट में मचाया धूम, पढ़िए डिटेल

Related Stories

SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Two officers suspended following a workers death at Bhilai Steel Plant1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Two officers suspended following a workers death at Bhilai Steel Plant1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

Azmat ali 22/09/2026
bsp-accident-contractors-are-sending-workers-to-their-deaths-after-just-two-days-of-training-bhilai-employees-union-visits-the-accident-site
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: 2 दिन की ट्रेनिंग देकर ठेकेदार मजदूरों को झोंक रहे मौत के मुंह में, भिलाई कर्मचारी यूनियन पहुंचा घटनास्थल पर

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.