Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सरकार की नीतियों के खिलाफ मजदूर-किसान घेरने जा रहे संसद, छत्तीसगढ़ में जागरुकता अभियान
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

सरकार की नीतियों के खिलाफ मजदूर-किसान घेरने जा रहे संसद, छत्तीसगढ़ में जागरुकता अभियान

27/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Farmers-and-laborers-are-going-to-lay-siege-against-the-policies-of-the-government-awareness-campaign-in-Chhattisgarh
  • सरकार के इन मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर के मजदूर किसानो के साथ मिलकर आगामी 5 अप्रैल दिल्ली मे रैली निकालकर संसद भवन का घेराव करेंगे।

सूचननाजी न्यूज, अंतागढ़। केन्द्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को मजदूर किसानों का संसद घेराव आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के अंतागढ़ इकाई ने मजदूरों के बीच व्यापक प्रचार अभियान किया।

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी राम राणा ने केन्द्र सरकार पर कार्पोरेट परस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्पोरेट मालिक ठेकेदारों के हितों की रक्षा करने आज भाजपा सरकार श्रम कानूनों को समाप्त कर मजदूरो से कानूनी अधिकार को ही छीन लिया है। अब मजदूर मालिकों के गुलाम बन जाएंगे।

श्रम कानून खत्म कर भाजपा सरकार ने मजदूरो के न्यूनतम मजदूरी के अधिकार, 8 घंटे काम का समय सीमा, समान काम के लिए समान वेतन, के सभी कानूनी अधिकार खत्म कर मजदूरो की कानूनी लड़ाई की हथियार को ही छीन लिया हैं।

सरकार के इन मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर के मजदूर किसानो के साथ मिलकर आगामी 5 अप्रैल दिल्ली मे रैली निकालकर संसद भवन का घेराव करेंगे।

इस आंदोलन को सफल करने के उद्देश्य से संगठन के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत मजदूरों के बीच परचा वितरण, बैठकें सभा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी मे आज अंतागढ मे कार्य स्थल पर जाकर मजदूरों से सम्पर्क कर उनको संसद घेराव के उद्देश्य से अवगत कराया गया है।

प्रचार अभियान मे मुख्य रूप से तुलसी राणा, अजीत बघेल, नरेन्द्र धनकर, यशवंत यादव, रघु ताराम, पिंकू सिन्हा, सिया राम कौढ़ी, नरेन्द्र उइके, शीला यादव, चन्द्रिका पटेल, शर्मिला नादरे, अनिता धनकर, सरिता साहू, रमा तेता, सरिता धनकर उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP में 7 साल पहले मजदूर हो रहा जबरन रिटायर, अगला नंबर आपका तो नहीं…
Next: SAIL BSL के DGM के गर्दन पर चाकू रखने वाला लूटेरा दानापुर से गिरफ्तार, चोरी का फोन ट्रैक होने से धराया, 2 फरार

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.