Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: मजदूरों के मेडिकल चेकअप पर मचा है बवाल, प्रबंधन बुला रहा बोकारो जनरल हॉस्पिटल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: मजदूरों के मेडिकल चेकअप पर मचा है बवाल, प्रबंधन बुला रहा बोकारो जनरल हॉस्पिटल

06/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Medical-checkup-of-workers-at-Bokaro-General-Hospital
  • बोकारो जेनरल हॉस्पिटल में ठेका श्रमिकों की मेडिकल जांच।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। स्वस्थ कामगार ही सुरक्षित कार्यक्षेत्र निर्मित करने में सहायक होते हैं। इसी दिशा में बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (Bokaro General Hospital) द्वारा विभिन्न ठेकेदारों के अंदर काम कर रहे ठेका श्रमिकों के मेडिकल चेक -अप की व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : PM Oath Ceremony Breaking: 9 June को शाम 6 बजे शपथ लेंगे Modi, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर लेंगे बराबरी

किसी भी ठेका मजदूर का गेट पास बनाने के पहले बीजीएच द्वारा उनका मेडिकल चेकअप होगा। मेडिकल चेकअप में उनका ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, ई सी जी, हाइट, वेट, बी एम आई जैसे कुछ बेसिक पैरामीटर्स की जांच की जाएगी। किसी भी पैरामीटर के निर्धारित स्तर से बाहर होने पर उन्हें उचित इलाज करवाने की सलाह दी जाएगी और चार सप्ताह (28 दिन ) के बाद वे पुनः अपनी जांच बीजीएच में करवा सकते हैं, और फिट पाए जाने पर, सेफ्टी ट्रेनिंग के पश्चात उन्हें गेट पास निर्गत हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result: महिला सांसदों की घटी संख्या, Chhattisgarh से सिर्फ 3 और देश से घटी आधी आबाधी के प्रतिनिधित्व ने बढ़ाई चिंता

निकट या दूर दृष्टि दोष जैसी छोटी-मोटी समस्या जिसे चश्मे के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है, वैसे वर्कर्स उचित पावर का चश्मा लगवा कर पुनः एक सप्ताह के बाद बीजीएच में अपने आंखों की जांच करवा कर सेफ्टी ट्रेनिंग के पश्चात अपना गेट पास बनवा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: मेडिकल चेकअप पर गहराया विवाद, Bokaro Steel Plant में हंगामा, प्रोडक्शन को लेकर बड़ी धमकी, देखिए वीडियो

बीजीएच में प्रत्येक कार्यदिवस पर 50 ठेका श्रमिकों की मेडिकल जांच की जाएगी। जिनका भी मेडिकल चेकअप का स्लॉट बुक करवाया गया होगा, उनके इंजीनियर इंचार्ज को और कॉन्ट्रैक्टर को, उनके बीएसएल में रजिस्टर्ड मेल आई डी पर, कम से कम एक दिन पहले मेल चला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS समझौते पर साइन करने वालों पर भड़के  INTUC, HMS, BMS के स्थानीय नेता, बायोमेट्रिक की शर्त के खिलाफ 8 यूनियनें एक साथ

ठेका श्रमिकों को निर्धारित तिथि पर बीजीएच में खाली पेट सुबह 7.30 बजे तक रिपोर्ट करना है। वैसे ठेका श्रमिक जो मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फिट होंगे, उन्हें अगले दिन दो दिनों की सेफ्टी ट्रेनिंग के लिए जाना होगा। बीजीएच की जांच रिपोर्ट उसी दिन शाम के 7 बजे तक इंजीनियर इंचार्ज और कॉन्ट्रैक्टर को मेल द्वारा प्रेषित कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: PF ट्रस्ट विवाद होगा हल या सरकार देगी EPFO का साथ

बीएसएल अपने सभी कार्मिकों तथा ठेका श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए ठेका कर्मियों के स्वास्थ्य जांच की शुरुआत की गई है. इस क्रम में यदि किसी कामगार की जाँच रेपोर्ट में किसी समस्या की पहचान होती है तो इसके उचित इलाज की सलाह दी जाती है जो अंततः कामगार के लिए लाभकारी है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि ठेका श्रमिकों को गेट पास निर्गत करने की पूरी प्रक्रिया में, इसके अलावा कि उनकी मेडिकल जांच अब बाहर के चिकित्सक के द्वारा ना होकर बीजीएच में होगी, कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant के मजदूरों ने काटा बवाल, 28-29 जून को दो दिवसीय हड़ताल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: नंदिनी खदान और छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के बीच MoU साइन, मिलकर लगाएंगे 20 हजार पौधे
Next: SAIL Rourkela Steel Plant से बड़ी खबर, 76 मजदूरों को मिला खास सर्टिफिकेट

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.