Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: मेडिकल चेकअप पर गहराया विवाद, Bokaro Steel Plant में हंगामा, प्रोडक्शन को लेकर बड़ी धमकी, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मेडिकल चेकअप पर गहराया विवाद, Bokaro Steel Plant में हंगामा, प्रोडक्शन को लेकर बड़ी धमकी, देखिए वीडियो

06/06/2024 1 minute read
SAIL-BSL-Controversy-deepens-over-medical-checkup-ruckus-in-Bokaro-Steel-Plant-big-threat-regarding-production
  • एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा-पेट पर मारोगे तो सीने पर खाओगे। ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) से एक बड़ी खबर आ रही है। सैकड़ों मजदूर सड़क पर उतरे और प्रबंधन विरोधी जमकर नारेबाजी की। प्रबंधन होश में आओ और गुंडागर्दी नहीं चलेगी…के नारे लगे।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: NDA के नेता चुने गए Modi, इधर INDIA गठबंधन सरकार बनाने लगा रही दम

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिंद मजदूर सभा) के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। यूनियन का कहना है कि सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग के बैटरी नंबर एक के सामने ठेका मजदूरों ने चिकित्सा जांच (Medical check up) के नाम पर गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारने की साजिश के खिलाफ आवाज उठाई है। विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट और टाउनशिप की बिल्डिंग की छतों पर दिखेगा सोलर एनर्जी सिस्टम

प्रदर्शन में कोक ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग के हजारों आक्रोशित मजदूरों ने बैटरी नंबर 8 से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए बैटरी नंबर 1 पर एकत्रित हुए, जहां प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गई।

SAIL BSL: Controversy deepens over medical checkup, ruckus in Bokaro Steel Plant, big threat regarding production
यूनियन ने कहा-प्लांट का धुआं बंद होगा, संपूर्ण चक्का जाम होगा। प्रबंधन के इस काले कानून के खिलाफ सभी मजदूर एकजुट हैं।

एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा…

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि सेल बोकारो प्रबंधन नित नए-नए कानून लाकर मजदूरों के हाथों से नौकरी छिनने की साजिश करती रही है।

ये खबर भी पढ़ें : World Environment Day 2024: वॉकथॉन के बाद बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों ने रोपे 400 फलदार पौधे

मजदूरों ने अपनी एका से हर बार प्रबंधन के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है। फिर भी ये बाज नहीं आते हैं। इस मजदूर विरोधी प्रबंधन ने मजदूरों के शोषण के लिए एक और कदम आगे बढ़कर नया काला कानून लाया है मेडिकल चेकअप का। जो मजदूर अपने हक की मांग करेंगे उसे किसी न किसी बहाने अनफिट कर काम से निकलना है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: पर्यावरण के लिए पीबीएस की मुहिम, जीवन बचाने की राह पर बढ़े कार्मिक

प्रबंधन पर साजिश करने का आरोप

यूनियन का कहना है कि सर्वोत्तम उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाने के बावजूद हर वक्त प्रबंधन ऐसी साजिश में क्यों रहती है कि जो सर्वोत्तम कार्य करते हैं उन्हीं को काम से हटा दिया जाए। 15 -20 वर्षों तक अपने खून पसीने से संयंत्र को सीचने के बावजूद मेडिकल चेकअप के नाम पर जो मजदूरों के पेट पर लात मारने की साजिश हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Director Incharge Trophy Inter Alumni Tennis Ball Cricket Tournament 2024: गनर के साये में अनिर्बान दासगुप्ता के हाथ में बैट और विकेट के पीछे एनके बंछोर, पढ़िए डिटेल

क्या कोई अधिकार बीपी-शुगर का मरीज नहीं…

एकदम निंदनीय एवं शर्मनाक है। इस विशाल प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन के आलाधिकारियों से पूछा कि क्या किसी अधिकारी को शुगर एवं ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं है? अगर है तो वह कैसे ड्यूटी कर रहे हैं? अगर फिटनेस के नाम पर ठेका मजदूरों को काम से हटाया जा रहा है तो अधिकारियों को क्यों नहीं? ऐसी दोगली नीति किसी भी कीमत पर नहीं चलेगी।

SAIL BSL: Controversy deepens over medical checkup, ruckus in Bokaro Steel Plant, big threat regarding production
यूनियन ने कहा-प्लांट का धुआं बंद होगा, संपूर्ण चक्का जाम होगा। प्रबंधन के इस काले कानून के खिलाफ सभी मजदूर एकजुट हैं।

अगर मेडिकल चेकअप करना है तो बिल्कुल करिये मगर ड्यूटी में रहते हुए और अगर कोई समस्या है तो उनके इलाज की भी व्यवस्था आप ही को करनी है,जैसे अधिकारियों का होता है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर

प्लांट का धुआं बंद होगा, संपूर्ण चक्का जाम की धमकी

राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेडिकल चेकअप के नाम पर एक भी ठेका मजदूर को काम से निकाला जाएगा तो हम सीधी कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे। प्लांट का धुआं बंद होगा, संपूर्ण चक्का जाम होगा। प्रबंधन के इस काले कानून के खिलाफ सभी मजदूर एकजुट हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant के मजदूरों ने काटा बवाल, 28-29 जून को दो दिवसीय हड़ताल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: PF ट्रस्ट विवाद होगा हल या सरकार देगी EPFO का साथ
Next: SAIL NJCS समझौते पर साइन करने वालों पर भड़के INTUC, HMS, BMS के स्थानीय नेता, बायोमेट्रिक की शर्त के खिलाफ 8 यूनियनें एक साथ

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.