Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बायोमैट्रिक पर बवाल: SAIL के खिलाफ 8 यूनियनों ने खोला मोर्चा, आवाज उठेगी सांसद, इस्पात मंत्री और श्रमायुक्त तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बायोमैट्रिक पर बवाल: SAIL के खिलाफ 8 यूनियनों ने खोला मोर्चा, आवाज उठेगी सांसद, इस्पात मंत्री और श्रमायुक्त तक

19/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Ruckus-over-biometrics-8-unions-open-front-against-SAIL-will-complain-to-MP-Steel-Minister-and-Labor-Commissioner
  • संयंत्र कर्मचारियों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
  • अधूरे वेज रिवीजन के बीच बायोमेट्रिक चालू करने के खिलाफ संयुक्त यूनियन ने खोला मोर्चा।
  • दुर्ग सांसद, केंद्रीय इस्पात मंत्री से करेंगे शिकायत, श्रम आयुक्त के पास दायर करेंगे परिवाद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) का साढ़े 7 वर्ष बाद भी वेज रिवीजन (Wage Revision) अधूरा रहने के बीच बायोमैट्रिक अटेंडेंस (Biometric Attendance) लागू करने पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की आठ ट्रेड यूनियने बीएमएस, इंटक, एटक, एचएमएस, एक्टू, इस्पात श्रमिक मंच, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन भड़की हुई हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: रात में डाउन लाइन की कंचनजंगा एक्सप्रेस होगी रिटर्न, रेलवे की बड़ी तैयारी

बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन (Trade Union) की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन द्वारा तानाशाही तरीके से बायोमैट्रिक लागू करने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संयुक्त यूनियन ने निर्णय लिया कि इस मामले की दुर्ग के सांसद विजय बघेल तथा केंद्रीय इस्पात मंत्री से शिकायत करेंगे। श्रम आयुक्त के समक्ष परिवाद दायर किया जाएगा एवं प्रबंधन के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनभोगियों ने की BJP के पिछड़ने की समीक्षा, उड़े होश

बिना बायोमैट्रिक 3500 करोड़ का प्रॉफिट, बायोमेट्रिक के लिए उतावलापन क्यों?

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) की आठ ट्रेड यूनियनों बीएमएस, इंटक, एटक, एचएमएस, एक्टू, इस्पात श्रमिक मंच, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन (Steel Workers Union) की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें भिलाई प्रबंधन द्वारा 1 जुलाई से बायोमैट्रिक अटेंडेंस (Biometric Attendance) लागू किए जाने के खिलाफ यूनियनों ने आक्रोश व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के भगौड़े नेताओं ने काम करने वाले का ही कराया ट्रांसफर, फंसा 3 बार स्टेंट लगवाने वाला बेचारा कर्मी

यूनियन नेताओं ने कहा कि जब भिलाई बिना बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के सेल में सर्वोच्च 3500 करोड़ का प्रॉफिट दे रहा है तो यहां बायोमेट्रिक लगाने के लिए इतना उतावलापन क्यों है ? साढ़े 7 वर्ष बाद भी कर्मचारियों का वेज रिवीजन अभी भी अधूरा है l 24 जनवरी 2024 को मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय के समक्ष ढाई महीने में वेज रिवीजन पूरा कर लेने का आश्वासन सेल प्रबंधन ने दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन में देरी का खुला राज, माथा पकड़ लोगे आप

लेकिन अभी तक वेज रवीजन अधूरा है। हद तो तब हो गई जब बड़ी कुटिलता के साथ 30 मई को सब कमेटी की बैठक में नाइट शिफ्ट एलाउंस के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम की अनिवार्यता पर समझौता किया गया, जबकि बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम सब कमेटी का मुद्दा ही नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक से हाजिरी अनिवार्य करने पर भड़का BMS, लिया यह फैसला

कर्मचारियों का आक्रोश नहीं दिख रहा…

यूनियन नेताओं ने कहा कि इस असंवैधानिक समझौते में भी बायोमैट्रिक के लिए 3 महीने की समय दी गई है। लेकिन भिलाई प्रबंधन इतना अधिक उतावला है कि उसे कर्मचारियों के वेज रिवीजन नहीं होने पर कर्मचारियों का आक्रोश दिखाई नहीं दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension Big News: BSP के पूर्व अधिकारी पहुंचे NCOA के कार्यकारी अध्यक्ष के पास, सुप्रीम कोर्ट की दुहाई

ठेकेदार भी लामबंद हो रहे हैं

यूनियन नेताओं ने कहा कि ठेका श्रमिकों को पूरा वेतन दिलाने के लिए लागू किए गए बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (biometric attendance system) मे प्रबंधन को सफलता नहीं मिल रही है। ठेकेदार पूरी तरह से लामबंद हो चुके हैं। अब भिलाई प्रबंधन नियमित कर्मचारियों पर बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर अपना पीठ थपथपाना चाह रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: निजी अस्पतालों के विकास के लिए BGH को किया जा रहा बर्बाद

पहले वेज रिवीजन पूरा करे प्रबंधन

यूनियन नेताओं ने कहा कि भिलाई ने प्रोडक्शन एवं प्रॉफिट में जिन उपलब्धियों को हासिल किया है। वह यहां की कार्य संस्कृति एवं अपने कुशल कर्मचारियों पर किए गए विश्वास के कारण संभव हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, विरोध करने वालों झटका

सेल कर्मचारियों का अभी तक 39 महीने का एरियर, हाउस रेंट अलाउंस, सहित विभिन्न मुद्दे पेंडिंग हैl प्लांट के अंदर कैंटीन, रेस्टरूम एवं शौचालय की स्थिति खराब है। प्रबंधन सबसे पहले कर्मचारियों के इन समस्याओं को सुलझाए उसके बाद ही बायोमेट्रिक पर चर्चा करे।

ये खबर भी पढ़ें : पंचायत 3: BSP के पूर्व कर्मचारी के बेटे पलाश ने बनाया पंचायत की खूबसूरत थीम का ‘गीतात्मक संस्करण’, सोशल मीडिया पर वायरल

क्या मान्यता प्राप्त यूनियन से समझौता किया…

बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि भिलाई में बायोमैट्रिक सिस्टम (Bio – metric System) लागू करने से पहले प्रबंधन मान्यता प्राप्त यूनियन की सहमति लेना भी जरूरी नहीं समझ रहा है। ऐसी स्थिति में भिलाई में मान्यता के लिए यूनियन चुनाव का औचित्य ही क्या है? प्रबंधन के इस तानाशाही रवैया के खिलाफ सभी ट्रेड यूनियन एकजुट है।

ये खबर भी पढ़ें : शपथ पत्र को लेकर Bhilai Steel Plant के खिलाफ भड़के टाउनशिप के व्यापारी

पदनाम-प्रमोशन पॉलिसी लागू करना छोड़ बायोमैट्रिक लागू करने पर आमादा प्रबंधन

बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि अभी तक टाउनशिप, एजुकेशन एवं मेडिकल में नई प्रमोशन पॉलिसी लागू नहीं है, इन विभागों में ना ही प्रमोशन दिया है। ना ही यहां पदनाम पर कोई निर्णय हो रहा है। लेकिन प्रबंधन बायोमेट्रिक लगाने पर पूरा जोर दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: आप कर रहे है Joint Declaration तो आसपास से इन्हें बनाएं Official Authorised

प्रबंधन बार-बार बोलता है केंद्र सरकार का आदेश है

यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन सभी यूनियन से यही कहता है कि केंद्र सरकार के आदेश के तहत हम बायोमैट्रिक लागू कर रहे हैं, प्रबंधन बताए कि केंद्र सरकार ने उसे वेज रिवीजन अभी तक रोके रखने का कोई आदेश दिया है क्या?

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: IGMS है बड़े काम का पोर्टल, घर बैठे मिलेगी बड़ी फैसिलिटी, जानें

बैठक में यूनियन नेताओं ने निर्णय लिया कि बार-बार केंद्र सरकार को कटघरे में खड़े करने वाली एवं कर्मचारियों का वेज रिवीजन रोकने वाली प्रबंधन की शिकायत दुर्ग के सांसद विजय बघेल से एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री से किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Modi सरकार बनते ही Pension Ministry हरकत में, पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले

इसके साथ ही सब कमेटी में बायोमैट्रिक के लिए किए गए असंवैधानिक समझौते के खिलाफ श्रम आयुक्त के पास परिवाद दायर किया जाएगा एवं संयंत्र कर्मचारियों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में मान्यता काल खत्म होने से पहले BMS एक्शन में, पदनाम, बायोमेट्रिक और कर्मचारियों को साधने पर बड़ी प्लानिंग

संयुक्त यूनियन की बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में बीएमएस से चन्ना केशवलू, वशिष्ठ वर्मा, इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, एटक से विनोद सोनी, विनय मिश्रा, एचएमएस से हरिराम यादव, एक्टू से जेएल कुर्रे, लोईमू से सुरेंद्र मोहंती, डीके सोनी, इस्पात श्रमिक मंच से विनोद कुमार दुबे, अरुण कुमार सार्वा, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India में हो गया 2 वेतन समझौता, SAIL में 89 महीने से अधूरा, अब बायोमेट्रिक की शर्त, CITU ने कहा-नहीं लेंगे TA- DA, पढ़िए अंदर की बात…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: रेल पटरी बनाने में नहीं आएगी अड़चन, SMS-3 के CV-2 कास्टर में फ्लाइंग टंडिश अभ्यास सफल
Next: ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा योजना से बड़ी खबर, रिपोर्ट सार्वजनिक

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.