Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breast Cancer: पूरे स्तन को निकालने की जरूरत नहीं, ब्रेस्ट कन्जर्विंग सर्जरी से नई पहचान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Breast Cancer: पूरे स्तन को निकालने की जरूरत नहीं, ब्रेस्ट कन्जर्विंग सर्जरी से नई पहचान

21/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breast-Cancer-No-need-to-remove-the-entire-breast-new-identity-with-breast-conserving-surgery
  • पूरे स्तन को निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • सिर्फ गठान (ट्यूमर) वाले भाग को निकालना पड़ता है।
  • सर्जरी की इस पद्धति को ब्रेस्ट कन्जर्विंग सर्जरी (बीसीएस) कहा जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) संपूर्ण विश्व एवं हमारे देश की महिलाओं में होने वाली एक आम कैंसर है। पारंपरिक रूप से इसके इलाज में पूरे स्तन को सर्जरी द्वारा निकाला जाता था, जिससे महिलाओं में कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्याओं का समना करना पड़ता था। किन्तु समय के साथ ब्रेस्ट कैंसर के उपचार एवं सर्जरी में बदलाव आते गए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: रेल पटरी बनाने में नहीं आएगी अड़चन, SMS-3 के CV-2 कास्टर में फ्लाइंग टंडिश अभ्यास सफल

अब इसके इलाज में पूरे स्तन को निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती, सिर्फ गठान (ट्यूमर) वाले भाग को निकालना पड़ता है। सर्जरी की इस पद्धति को ब्रेस्ट कन्जर्विंग सर्जरी (बीसीएस) कहा जाता है।

अब यह सर्जरी भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant’s ) के मुख्य चिकित्सालय (जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र (Jawahar Lal Nehru Hospital and Research Center)) में शुरू हो गई है। हाल ही में स्तन कैंसर से पीड़ित दो महिलाओं में यह सर्जरी सफलतापूर्वक किया गया। यह सर्जरी, मुख्य सलाहकार एवं यूनिट प्रमुख (बीसीएस) डॉ. मनीष देवांगन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। टीम के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. धीरज शर्मा एवं सलाहकार डॉ. राज शेखर राव शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : Job Alert: SBI में निकली बंपर Vacancy, देख लें नोटिफिकेशन, जल्दी करें अप्लाई

मुख्य चिकित्सा अधिकार प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविन्द्रनाथ एम ने सर्जरी टीम के सभी डॉक्टरों के सराहनीय प्रयासों से इस उपलब्धि के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने यह भी बताया कि जेएलएन अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क सर्जरी की सुविधा भी प्रदान की जाती है और अब तक 132 मरीजों ने इसका लाभ लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh के सभी स्कूलों में बनेगा Smart classrooms, 33 हजार शिक्षकों की जल्द भर्ती

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहे मरीजों के लिए वरदान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी के अनुसार, यह सर्जरी ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही महिलाओं के लिए मददगार साबित होगी, जिससे वह आत्मविश्वास के साथ सर्जरी के बाद भी अपना जीवन निर्वहन कर सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में लीज मामला सुलझा नहीं, अब उलझा, PM Modi और सांसद तक आई ये बात

सर्जरी विभाग के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकार (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर ने बताया, कि यह सर्जरी इस अस्पताल में पहली बार की गई है और यह ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित होगी।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी, NPS, पेंशन पेंशनभोगियों, मूल वेतन, DA, 8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर

ऑपरेशन में इनकी भूमिका रही खास

डॉ. मनीष देवांगन के अनुसार सभी मरीजों में ब्रेस्ट कन्जर्विंग सर्जरी उपुक्त नहीं होती है। इस सर्जरी के लिए मरीजों का चयन बहुत महत्वपूर्ण है।
इस सर्जरी को सफल बनाने में प्रमुख (रेडियो डायग्नोसिस) डॉ. प्रतिभा ईस्सर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव, मुख्य सलाहकार (एनेस्थीसिया) डॉ. जयिता सरकार एवं वरिष्ठ सलाहकार (पैथोलॉजी) डॉ. प्रिया साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बायोमैट्रिक अटेंडेंस RFID पर BWU ने प्रबंधन को जमकर कोसा, खोली पोल

वर्तमान समय में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए, ब्रेस्ट कन्जर्विंग सर्जरी (बीसीएस) की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। बीसीएस में केवल ट्यूमर को हटाने के बाद रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है और स्तन को कन्जर्व किया जाता है।

बीसीएस से स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं की देखभाल और इलाज के पारंपरिक तरीके से संबंधित मनोवैज्ञानिक और सामाजिक संदर्भ से सम्बंधित परेशानियों को कम करने में भी मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO में क्या है SOP, इसकी वर्किंग, इम्पॉर्टेंस, उपयोगिता और डायरेक्ट होने वाले फायदे ऐसे समझिए, ध्यान दें पेंशनभोगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव आयोग ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू
Next: Latest Job 2024 : इस स्टेट में निकली सीधी भर्ती, फ्री में भरिए फॉर्म, 50 हजार तक पाइए Salary  

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.