Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विदेश से नहीं, इंडियन ऑयल से भिलाई स्टील प्लांट खरीदेगा 20 हजार टन सल्फर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विदेश से नहीं, इंडियन ऑयल से भिलाई स्टील प्लांट खरीदेगा 20 हजार टन सल्फर

30/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-will-buy-20-thousand-tonnes-of-sulfur-from-Indian-Oil-now-sulfur-will-not-come-from-abroad
  • हर माह भिलाई इस्पात संयंत्र के डीसीडीए एसिड संयंत्र में लगभग 800 टन सल्फर की खपत होती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के बीच तनाव का माहौल है। सात करोड़ रुपए बकाया को लेकर पिछले दिनों आइओसीएल का पेट्रोल पंप तक सील कर दिया गया था। इसी तनाव के बीच एक अच्छी खबर भी आ गई है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग एवं इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मध्य सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र के लिए सल्फर के लिए एमओयू साइन हुआ है।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। पूर्व में सल्फर को एमएमटीसी के माध्यम से आयात किया जाता था, जो कि विशाखापट्टनम बंदरगाह से भिलाई रेल के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र लाया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता: आवेदन की अब कोई अंतिम तारीख नहीं, खाते में आएगा 2500, हर सवाल का जवाब पढ़ें…

भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया पॉलिसी के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र ने सार्वजनिक उपक्रम की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन से आगामी दो वर्ष के लिए, जिसे एक और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है, 20000 टन सल्फर क्रय करने हेतु करार किया गया, जिससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने यह एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

वर्तमान में सल्फर इंडियन आयल कारपोरेशन कि पानीपत एवं मथुरा रिफाइनरी से ट्रक परिवहन से भिलाई इस्पात संयंत्र तक लाया जाता है। हर माह भिलाई इस्पात संयंत्र के डीसीडीए एसिड संयंत्र में लगभग 800 टन सल्फर की खपत होती है।

ये खबर भी पढ़ें: नवीन जिंदल को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट डेलास ने दिया लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड

एमओयू के दस्तावेज पर भिलाई इस्पात संयंत्र की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) तपन कुमार एवं इंडियन आयल कारपोरेशन की तरफ से डिविजनल हेड (रायपुर) एसपी कछवाह ने हस्ताक्षर किये।

एमओयू को मूर्त रूप देने में मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) तपन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (क्रय-रिफ.एवं रॉ मटेरियल) उमेश कानगो, महाप्रबंधक (कोक ओवन) सुशांत हलदार, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) राजेश कुमार शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से महाप्रबंधक (क्रय रिफ.) राहुल अरोरा, उप महाप्रबंधक (क्रय-रॉ मटेरिअल) संजय सिंह एवं इंडियन आयल कारपोरेशन कि तरफ से प्रबंधक शशांक शर्मा एवं सहायक प्रबंधक श्री निशांत अरोरा भी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी में ठेका मजदूरों ने सेफ्टी नियमों का किया पालन, 3 हजार तक मिला इनाम
Next: BSP कोक ओवन: सुरक्षा का पाठ पढ़ाने में नाटक, पेंटिंग और भाषण का सहारा

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.