Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL News: पहली बार बोकारो स्टील प्लांट सजा रहा ‘फूड स्ट्रीट’, पकवान का मजा 22 मार्च को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL News: पहली बार बोकारो स्टील प्लांट सजा रहा ‘फूड स्ट्रीट’, पकवान का मजा 22 मार्च को

Azmat ali 14/03/2026 (Last updated: 14/03/2026) 1 minute read
BSL News Bokaro Steel Plant is Organizing Food Street for the First Time Enjoy the Dishes from 22nd

सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली मुख्य सड़क पर होगा आयोजन। 22 मार्च की शाम 5 बजे से आगाज होगा।

  • झारखंड के पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर भी शहरवासियों को प्राप्त होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा शहरवासियों के लिए एक अभिनव एवं आकर्षक पहल के तहत 22 मार्च 2026 (रविवार) को एक दिवसीय “फूड स्ट्रीट” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली मुख्य सड़क पर आयोजित होगा, जहाँ शहरवासियों को स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन का एक अनूठा अनुभव प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम की तैयारियाँ बीएसएल द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं तथा इसका औपचारिक शुभारंभ रविवार, 22 मार्च 2026 को संध्या लगभग 05:00 बजे किया जाएगा। बीएसएल द्वारा पहली बार आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम शहर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन को और अधिक जीवंत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ लोकप्रिय पकवानों की विविधता देखने को मिलेगी तथा झारखंड के पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर भी शहरवासियों को प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि बोकारो स्टील सिटी को “मिनी भारत” के रूप में जाना जाता है, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मिलकर विश्वस्तरीय इस्पात का निर्माण कर रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसी विविधता और सांस्कृतिक समन्वय की भावना को साकार करते हुए “फूड स्ट्रीट” देश के विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध खान-पान परंपराओं को एक ही स्थान पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। यह आयोजन न केवल स्वाद के शौकीन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और खाद्य विक्रेताओं को भी अपने उत्पादों एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा तथा युवाओं और बच्चों के लिए एक आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण संध्या का अवसर प्रदान करेगा। शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता बोकारो की खुशनुमा शाम में सजे आकर्षक फूड स्टॉल, लज़ीज़ व्यंजन, उत्सवमय वातावरण को यादगार बना देगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: 39 महीने के बकाया एरियर, लंबित वेतन समझौते से कर्मचारी तनाव में, सीएमडी को इंटक ने भेजी चिट्ठी
Next: विस्थापितों को Bokaro Steel Plant दे रहा दुकान, 96 दुकानों का आवंटन शुरू, ये है प्रक्रिया

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.