Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO से पूरा लाभ है पाना, तो भूल न जाना PF अकाउंट ट्रांसफर कराना
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO से पूरा लाभ है पाना, तो भूल न जाना PF अकाउंट ट्रांसफर कराना

01/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-What-should-the-family-do-in-case-of-death-of-EPF-member-know-complete-details
  • EPF मेंबर की मृत्यु की स्थिति में क्या करें परिवार, जानें पूरी डिटेल।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। EPFO सदस्य की मृत्यु की स्थिति में दावा फॉर्म कैसे भरें? आज इस प्रश्न का पूरा जवाब आपको @Suchnaji.com News पर मिल जाएगा। EPFO अपने सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा के लिए सुनिश्चित दिखता है। इसके लिए उन्हें EPF योजना, पेंशन योजना और बीमा योजना के तहत विभिन्न लाभ दिए जाते है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के बिजली तार में फंसी अज्ञात की लाश, टूटी है दीवार, कटे हैं कॉपर वायर

यदि किसी सदस्य की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार के सदस्य PF, पेंशन और बीमा राशि पाने के लिए हकदार होते है। दावेदारों को इसके लिए अर्हता अनुसार तीन प्रकार के दावे भरने होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organization: पेंशनभोगियों का दर्द दूर करने 1 माह का महा अभियान शुरू

1)EPF निकासी दावा (फॉर्म-20)

2)EPF पेंशन दावा (फॉर्म-10D)

3)जीवन बीमा दावा (फॉर्म5 IF) (यदि सदस्य की मृत्यु सेवाकाल में हुई तो EDLI योजना के तहत)

ये खबर भी पढ़ें : United Nations की मुहिम को भिलाई स्टील प्लांट कर रहा साकार, पर्यावरण के लिए पीसीबी प्लांट ने रचा इतिहास

नई ऑनलाइन सुविधा

नई ऑनलाइन सुविधा के शुभारंभ के साथ EPFO सदस्य के लाभार्थी ये दावा फॉर्म या समग्र दावा फॉर्म को ऑनलाइन जमा कर सकते है। हालांकि, इसके लिए पूर्व आवश्यकता यह है कि EPF सदस्य ने ई-नामांकन भरा हों।

ये खबर भी पढ़ें : RFID और SEWA पर Bhilai Steel Plant के खिलाफ BMS का परिवाद दायर, बोरिया गेट पर सुबह हंगामे की तैयारी

मृत्यु दावा दायर करने के लिए यह आवश्यक है कि नियोक्ता ने सदस्य की ‘डेट ऑफ एग्जिट’ दर्ज की हो। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो सदस्य के डेट ऑफ एग्जिट अपडेट करने के लिए पहले नियोक्ता से संपर्क करें।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

अब हम बताते है कि दावेदार अपना दावा ऑनलाइन कैसे भरें? इन स्टेप्स से एकदम आसानी से समझिए…

स्टेप 1) सबसे पहले EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाए।

स्टेप 2) इस पेज पर सर्विस के अंतर्गत मेंबर UAN/Online Service पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामाने मेंबर ई-सेवा पोर्टल यानी Unified Member Portal खुल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Job News: 210 पदों के लिए 5 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करें 11 जुलाई तक आवेदन

स्टेप 3) इसके बाद Death Claim Filling by Beneificiary पर क्लिक करें। लाभार्थी को नीचे विवरण यानी मृत सदस्य का UAN, नाम, आधार डिटेल, लाभार्थी की जन्म तिथि भरना होगा और यह EPFO रिकॉर्ड के अनुसार होना चाहिए।

स्टेप 4) Get Authorization PIN पर क्लिक करें। फिर लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक प्राधिकरण पिन (Password) भेजा जाएगा। एक बार जब लाभार्थी पिन जमा कर देता है तो वो EPFO के साथ PF मृत्यु दावा फॉर्म ऑनलाइन दाखिल कर सकता हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

स्टेप 5) टेक्स बॉक्स में OTP दर्ज करें और ‘Validate OPT’ पर क्लिक करें। OTP को मान्य करने के बाद दो विकल्प प्रदर्शित होते है ‘Fill Death Claim and E-Sign’ लाभार्थी को पहले मृत्यु दावा भरना होगा। मृत सदस्य के सभी विवरण UAN, नाम, DOV, लिंग आदि की जांच करें और लाभार्थी का फोन नंबर भरें।

यदि रोजगार के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो नियोक्ता सदस्य की मृत्यु की तारीख को अपडेट करता है। अन्यथा लाभार्थी मृत्यु की तारीख को अपडेट करता है और Death Certificate of Member अपलोड करता है। फॉर्म 10D, फॉर्म-20 और फॉर्म 5-IF तीन विकल्प है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: पीएफ एकाउंट में आने जा रहा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक

स्टेप 6) पूर्ण पेंशन दावा फॉर्म है। पूर्ण पेंशन दावा फॉर्म (फॉर्म 10D) का चयन करें। बैंक विवरण और IFSC Code भरें। जनरेट OTP बटन पर क्लिक करें। OTP आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

स्टेप 7) पूर्ण PF निकासी फॉर्म (फॉर्म 20) का चयन करें और बैंक विवरण, IFSC Code भरें। जनरेट OTP बटन पर क्लिक करें। OTP आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें : Nidhi Aapke Nikat 2.0 Camp: ईपीएफ पासबुक या पेंशन का टेंशन, पहुंचिए EPFO के कैंप में

मृत्यु दावा फॉर्म के सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर निम्नलिखित संदेश दिखाई देगा। लाभार्थी दावा प्रपत्र का PDF देख सकता है और वहां दिखाए गए दावे को हटा भी सकता है।

स्टेप 8) अब आप ई-साइन पर क्लिक करें। सिस्टम जनसांख्यिकीय प्रमाणीकरण के लिए UIDAI वेबसाइट पर री-डायरेक्टर होगा। वर्चुअल ID दर्ज करें और वेरिफाई बटन पर क्लिक करें।

ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप लगातार @Suchnaji.com News पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: केंद्रीय बजट में 7500 रुपए पेंशन का प्रावधान करें, प्रभु राम होंगे प्रसन्न, अन्यथा उपचुनाव में…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO News: कौन बन सकता है EPF का सदस्य, जानें इम्पॉर्टेंट डिटेल
Next: Bhilai Steel Plant: प्रबंधन को टेंशन देने आई CITU की E-Monthly Magazine ‘कार्मिक बानी’

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.