Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट, दहकती रेल पटरी ने मचाया कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट, दहकती रेल पटरी ने मचाया कोहराम

06/07/2024 1 minute read
Breaking-News-Accident-in-Bhilai-Steel-Plant-burning-railway-track-created-chaos
  • कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा। इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू हो जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में हादसा हो गया है। दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई। जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर रेल पटरी फंस गई। इससे अफरातफरी मची हुई है। गनिमत यह था कि केबिन अंदर रेल पटरी नहीं घुसी। वरना, अंदर मौजूद कर्मचारियों के साथ अनहोनी होनी तय थी।

ये खबर भी पढ़ें : ठोको ताली: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में Rourkela Steel Plant की लंबी छलांग

टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई। रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान किया। हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा गया है। हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है। रोलिंग बंद है। इससे वहां वायर सहित कई सामान में आग लग गई। हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट के Management Trainees को बड़ा तोहफा, युवा अधिकारियों संग यादों में खो गए DIC

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है। इसके बाद कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा। इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: हरियाणा में 3000, आंध्र प्रदेश में 4000 मिल रही पेंशन, छत्तीसगढ़ में भी दया कीजिए मुख्यमंत्री जी

बता दें कि पूर्व में भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है। टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है। उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी यूआरएम में बनती है। 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी यूआरएम में ही बनती है। दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारियों ने फेल किया Pakistani ठग का प्लान, खाते में वापस आया 11 हजार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC के नए अनुसंधान एवं विकास केंद्र पहुंचे इस्पात सचिव, पढ़िए डिटेल
Next: Job Alert 2024: IBPS का Notification, 6128 Post, 47,000 Salary

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.