BIG BREAKING: Bhilai में फ्लाईओवर से गिरी कार, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बाल-बाल बचे, खुद किया रेस्क्यू

  • घटना अलसुबह हुई। कातुलबोर्ड से स्मृति नगर जाने वाले रोड के ऊपर बने फ्लाईओवर से कार नीचे गिर गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिले के भिलाई में एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के फ्लाईओवर से एक कार सीधे नीचे गिर गई। कार में सवार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक

घटना अलसुबह हुई। कातुलबोर्ड से स्मृति नगर जाने वाले रोड के ऊपर बने फ्लाईओवर से कार नीचे गिर गई। इस बोगदा पुल के ऊपर से नेशनल हाइवे-53 (NH-53) गुजरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कार रायपुर से राजनांदगांव की दिशा में जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि बातचीत करने पर पुलिस ने कहा कि इस प्रकरण की पुलिस पतासाजी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें मेरी Wife के 5 Husband, सबको निपटा दी, अब मेरी बारी, सुनीता उर्फ पायल उर्फ फिरदौस बेगम से बचाइए SP साहब

जुनवानी स्थित बोगदा पुल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि ब्रिज के निकट काफी जोर से आवाज आई। लोगों ने बताया कि जब पास जाकर देखा तो वहां कार गिरी हुई थी। क्षतिग्रस्त कार में एक युवक सवार था, जिसे गंभीर अवस्था में पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant का कर्मचारी हादसे में जख्मी, टूटी पैर की हड्डी…!

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रिज से गिरने वाली कार हुंड्ई एक्सेंट है। कार कोरबा RTO पासिंग है। गाड़ी का नंबर CG 12 D 8770 है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कार में सवार युवक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई न्यूज: सेक्टर 4 बोरिया सब्जी मार्केट का दायरा सड़क तक आया, हादसा लाया

कांग्रेस भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्रा भी बाल-बाल बच गए। हादसे वाली कार जहां गिरी, वहीं पर मुकेश की गाड़ी थी। दुर्घटनाग्रस्त कार को अपनी तरफ आते देख मुकेश ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए अपनी कार को स्पीड में आगे बढ़ा लिया, अन्यथा चपेट में ये लोग भी आते। कार में पत्नी और बेटा बैठे थे, उसे छोड़ने जा रहे थे। हादसे के बाद मुकेश चंद्राकर ने खुद जख्मी चालक को बाहर निकाला। दरवाजा तोड़कर लोगों की जान बचाई गई। पत्नी और बेटे को वहां से रवाना करने के बाद रेस्क्यू में जुट गए। पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भेजवाया।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें