Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant SC-ST Employees Association पर रजिस्ट्रार का बड़ा फैसला, सुनील रामटेके को झटका, अंबेडकर भवन कब्जे में…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant SC-ST Employees Association पर रजिस्ट्रार का बड़ा फैसला, सुनील रामटेके को झटका, अंबेडकर भवन कब्जे में…

18/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Registrars-big-decision-on-Bhilai-Steel-Plant-SC-ST-Employees-Association
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी से एसोसिएशन ने कब्जे की शिकायत की।
  • भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर भवन को कब्ज़ा मुक्त कराया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant SC-ST Employees Association) का विवाद अब शांत होता दिख रहा है। विवाद को लेकर एक बड़ा फैसला आ गया है। पूर्व अध्यक्ष सुनील रामटेके और वर्तमान अध्यक्ष कोमल प्रसाद के बीच चल रही खींचतान पर रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर छत्तीसगढ़ ने अपना फैसला सुना दिया है। कोमल प्रसाद के पक्ष में फैसला आने से खुशी मनाई जा रही है। इसकी जानकारी बीएसपी प्रबंधन को भी दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Township से भागो रे दलालों…73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए, किराए पर मत लीजिए BSP का मकान

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता के नाम से भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant SC-ST Employees Association) के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा आइआर के सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित को ज्ञापन सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें मशरूम लेडी ऑफ़ दुर्ग: नमो ड्रोन दीदी के खाते में अब आ रहा खटाखट-खटाखट पैसा, सीखिए बिजनेस का तरीका

इस पत्र के माध्यम से कोमल प्रसाद ने बताया कि हमारे एसोसिएशन के खिलाफ एक सेवानिवृत कर्मचारी (Retired Employee) द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (Bhilai Steel Plant SC/ST Employees Association) की मेरी अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी के खिलाफ रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर छत्तीसगढ़ में अपील दायर किया गया था। करीब छः महीने सुनवाई के बाद 15 जुलाई को रजिस्ट्रार द्वारा कोमल प्रसाद की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी किया है। इस आदेश की प्रति भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को मुहैया करा दी है।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

अम्बेडकर भवन पर कब्जे का आरोप

कोमल प्रसाद ने निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) से निवेदन किया है कि बाबा साहेब आम्बेडकर व उनके बनाए संविधान की दुहाई देने वाले लोगों द्वारा पिछले 15 अगस्त 2023 को एसोसिएशन को प्रदत्त डॉ आम्बेडकर भवन को अवैध तरीके से कब्ज़ा किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

एसोसिएशन कार्यालय में कामकाज प्रभावित

डॉ. आम्बेडकर भवन को खाली कराकर एसोसिएशन को सौंपा जाए। भवन व कार्यालय पर कब्ज़ा होने की वजह से एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों व अधिकारीयों के लिए किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों मे विघ्न पैदा हो रहा है। कोमल प्रसाद ने कहा कि हमारे टाउनशिप में अवैध कब्जों से एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से कोहराम, पत्नी को मिलेगी एस-1 ग्रेड में नौकरी

इस समस्या को प्रवंधन द्वारा बहुत ही कारगर तरीके से निपटा जा रहा है, जिसका हमारी एसोसिएशन पूर्ण रूप से समर्थन करती है। निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र से निवेदन है कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर भवन को कब्ज़ा मुक्त करा कर एसोसिएशन को सौंपा जाए।
एसोसिएशन अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ संयंत्र हित में कार्य कर सके। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप: गंदे पानी पर भिलाई नगर निगम के आयुक्त पहुंचे बीएसपी फिल्टर प्लांट, पानी का लिया सैंपल
Next: BIG BREAKING: Bhilai में फ्लाईओवर से गिरी कार, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बाल-बाल बचे, खुद किया रेस्क्यू

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.