Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DPS Bhilai की अवैध बाउंड्री और जाम पर भड़का गुस्सा, गुलाब देकर 10 दिन की दी चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

DPS Bhilai की अवैध बाउंड्री और जाम पर भड़का गुस्सा, गुलाब देकर 10 दिन की दी चेतावनी

18/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Anger-erupted-over-the-illegal-boundary-and-jam-of-DPS-Bhilai-gave-a-rose-and-gave-a-warning-of-10-days
  • प्रदर्शनकारियों ने कहा-मैनेजमेंट सब कर सकता है, लेकिन अपने मनमानी और अडियल पन के कारण रिसाली और भिलाई वासियों को परेशान कर रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। DPS Bhilai के खिलाफ एक बार फिर लोग सड़क पर उतर गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारी प्रशम दत्ता और रिसाली के रहवासियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

डीपीएस की बाउंड्री सड़क पर बनाने और यातायात व्यवस्था ठीक न होने से हर दिन एक से दो बजे के बीच भयंकर जाम लग जाता है। भिलाई टाउनशिप, रिसाली शहर के दोनों प्रमुख भाग को जोड़ने वाली सड़क पर आवाजाही में परेशानी होती है और हादसे का डर बना रहता है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत

भिलाई नगर निगम (Bhilai Municipal Corporation ) और रिसाली नगर निगम (Risali Municipal Corporation ) पहुंचने के लिए यही मेन रोड है। क्षेत्रवासियों ने फिलहाल सांकेतिक प्रदर्शन किए है। कैंपस के बाहर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन स्वरूप गुलाब का फूल भेंट किया है। स्कूल प्रबंधन को 10 दिन की मोहलत दी गई है कि व्यवस्था सुधार लें। अन्यथा 10 दिन बार उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत

क्षेत्रवासी लगातार मुद्दा उठा रहे है। इससे पहले तीन बार और प्रदर्शन कर चुके है। एक से दो बजे के बीच न तो एंबुलेंस गुजर पाती है और न ही फायर ब्रिगेड।

प्रदर्शन करने वालों की मांग है कि स्कूल में सामने और पीछे साइड पांच गेट है। बच्चों की छुट्टी के टाइम सिर्फ एक गेट को खोलने से जाम लगता है । इसलिए सारे गेट्स को खोला जाए।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: SAIL बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने का दावा, Bhilai Steel Plant में मोबाइल की फोटो से लग रही अटेंडेंस, मचा हड़कंप

निर्धारित समय अधि में यहां पैरेंट्स मीटिंग होती रहती है। स्कूल प्रबंधन द्वारा पैरेंट्स की गाड़ियों को स्कूल में पार्क करवाने के बजाए मेन गेट से बाहर, रोड में ही पार्किंग करवा दी जाती है। बड़ा समूह है। कई बड़े घर के बच्चें पढ़ते है। इसलिए अधिकांश पैरेंट्स कारों में आते है। पैरेंट्स मीटिंग वाले दिन तो रिसाली वासी टाउनशिप, दुर्ग या भिलाई के पटरी पार जाने से बचते है, कारण भयंकर जाम में हलाकान हो जाते है।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: टाउनशिप के अनफिट ब्लॉक से 61 कब्जेदार बाहर, खिड़की-दरवाजा और तोड़ा टॉयलेट

मैनेजमेंट के पास बड़ा कैंपस है। समूह के पास हमारे शहर की जमीन है। फिर उसका पूरा इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता? भिलाई को इससे सुविधाएं मिलने के बजाए ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थाएं, एक्सीडेंट जैसी मुसीबतों से रोज दो-चार होना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो जनरल हॉस्पिटल: आंखों के इलाज के लिए आई लेटेस्ट मशीन

प्रदर्शनकारियों ने कहा-मैनेजमेंट सब कर सकता है, लेकिन अपने मनमानी और अडियल पन के कारण रिसाली और भिलाई वासियों को परेशान कर रहा है। लेकिन अब भिलाई वासी स्कूल मैनेजमेंट की मनमानी नहीं सहेंगे। हम 10 दिन स्थिति नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने गुजारा बच्चों के बीच समय, दिया शिक्षा पर टिप्स और पुरस्कार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG BREAKING: Bhilai में फ्लाईओवर से गिरी कार, कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बाल-बाल बचे, खुद किया रेस्क्यू
Next: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में तोड़ी बायोमेट्रिक मशीन, मचा हड़कंप

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.