Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 11 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य अब नहीं रहे, शोक की लहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

11 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य अब नहीं रहे, शोक की लहर

08/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Former-Chief-Minister-of-West-Bengal-Buddhadeb-Bhattacharya-passes-away-wave-of-mourning
  • बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे।

सूचनाजी न्यूज, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (Former Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya)  अब नहीं रहे। पूर्व मुख्यमंत्री का गुरुवार सुबह 8.20 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनके निधन की पुष्टि की थी। बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Smart Traffic Management System पर नितिन गडकरी का राज्यसभा में बड़ा बयान

ज्योति बसु के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य ने चार्ज संभला था। साल 2022 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पद्म भूषण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था, जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में आए थे। निधन की खबर लगते ही पक्ष और विपक्ष के दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2024-25: अब 18 अगस्त तक नवीनीकरण, बढ़ी तारीख

देश ने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में बचे हुए बहुत कम सुसंस्कृत, प्रबुद्ध और विनम्र सज्जनों में से एक को खो दिया। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने अपनी ईमानदारी, शासन और नेतृत्व से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है।

कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने सन 2000 से 2011 तक काम किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। शोक संदेश में लिखा-“पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से व्यथित हूं। वे एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल की तरफ से शोक संदेश दिया गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री,सी पी आई (एम) के पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि देने के लिए बल्लभपुर रानीगंज में शोक जुलूस निकाला गया।

Priyanka Gandhi Vadra ने कहा-पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जी (Former Chief Minister Budhadev Bhattacharya) के निधन का दुखद समाचार मिला। दिवंगत व्यक्तित्व को नमन। शोक-संतप्त परिजनों एवं उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

ये खबर भी पढ़ें: मौत के बाद मजदूर के अंगों को निकाला ESIC सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने, बची 3 की जान, गुर्दा निकालकर…

केंद्रीय मंत्री व एमपी के पूर्व सीएम Shivraj Singh Chouhan ने शोक व्यक्त करते हुए कहा-पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai कांड: भिलाई स्टील प्लांट पूरी तरह से शांत, पैरेंट्स हो रहे अशांत…

सीपीआई(एम) पश्चिम बंगाल की तरफ से एक्स पर बुद्धदेव भट्टाचार्य के बयान को साझा किया गया, जिसमें लिखा था कि हम वामपंथी यह मानते हैं कि व्यक्ति से ज्यादा विचारधारा,नीति और कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।”

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदकिशोर की खो गई पत्नी, सीएम साय ने एसपी को लगाया फोन, कहा-जल्दी लो खोज-खबर
Next: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के मंच पर गूंजे रफी साहब के गाने

Related Stories

Employees Perform Unpaid Work Every Week India Ranks Number one
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

Azmat ali 05/09/2026
BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Employees Perform Unpaid Work Every Week India Ranks Number one
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

Azmat ali 05/09/2026
BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.