Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING : 17 दिन में छत्तीसगढ़ BJP ने बनाए 17 लाख से ज्यादा सदस्य
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

BIG BREAKING : 17 दिन में छत्तीसगढ़ BJP ने बनाए 17 लाख से ज्यादा सदस्य

22/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BIG-BREAKING-Chhattisgarh-BJP-made-more-than-17-lakh-members-in-17-days

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान की समीक्षा और कार्य योजना बैठक दुर्ग जिला BJP ऑफिस में हुई। इसमें प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संगठन के प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग BJP के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, विधायक (MLA) गजेंद्र यादव, महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, अभियान के जिला सदस्य रोहित साहू, उषा टावरी, डॉ.मानसी गुलाटी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चन्द्रिका चन्द्राकर, पूर्व MLA बालमुकुंद देवांगन, BJP नेता प्रीतपाल बेलचंदन मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

समीक्षा बैठक में मौजूद लीडर्स द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चल रहे सदस्यता अभियान की बारीकी से समीक्षा की गई। आगामी तीनों सदस्यता अभियान के टॉस्क को पूर्ण करने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 2014 के डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ में 22 लाख सदस्य बने थे। इसमें छह महीने का वक्त लगा था। लेकिन इस बार पार्टी ने हरेक नए सदस्य का विस्तृत डाटा लेने के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की हैं। मजह 17 दिन के भीतर हम लोगों ने 17 लाख की सदस्यता प्रदेश में बना ली हैं।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

बारिश में निरंतर मौसम की मार को झेलते हुए भी पूरी गति के साथ सक्रियता अभियान चल रहा हैं। अंदरुनी बस्तर और सरगुजा इलाके में भी सदस्यता अभियान काफी गंभीरता से चलाया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा  39 महीने के एरियर्स  का मुद्दा

आने वाले 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती को सदस्यता के लिए विशेष दिन तय करते हुए ‘मोर बूथ, मोर अभियान’ के नाम से उस दिन प्रत्येक बूथ पर जरूरी तौर से सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : सेंट्रल स्टील मिनिस्टर के साथ SAIL चेयरमैन पहुंचे भिलाई, प्लांट विजिट के बाद अफसरों से होगी चर्चा

हरेक जनप्रतिनिधि, सीनियर लीडर के साथ ही साथ और सभी सदस्य बूथ के प्रवास पर रहेंगे। आज जो सदस्य बना हैं वह पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का कार्यकर्ता बनेगा और निश्चित तौर पर हमें आने वाले चुनावों में बड़ी जीत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : PCC प्रभारी ने ली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बनी रणनीति

दुर्ग BJP के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संगठनात्मक समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान की जानकारी ली और कहा कि जो पूर्व में सक्रिय सदस्य उन्हें 75 सदस्य बनना हैं। नए सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 लोगों को सदस्य बनना हैं। भाजपा में आगे राजनीति करने के इच्छुक हर कार्यकर्ता को ये टॉस्क हर हालत में पूर्ण करना हैं। इसके लिए किसी भी बड़े नेता की सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: कॉमरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर ने बताया कि दुर्ग जिले में लक्ष्य जो हमें मिला हैं उसे हम सभी को मिलकर हासिल करना हैं। मुझे पूरा भरोसा हैं कि कार्यकर्ता इस टॉर्गेट को प्राप्त करने में अपनी पूरी ऊर्जा और ताकत लगा देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : भिलाई में चला बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, देखिए कहां हुई कार्रवाई

दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान एक चुनौती के रूप में आप सभी लें क्योंकि पूर्व में आप सभी ने विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन की चुनौती को पूरा करते हुए एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। अब फिर से एक वक्त आया हैं। हम सभी को सदस्यता अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना हैं।

ये खबर भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर कल्याण कॉलेज में बड़ा कार्यक्रम, विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक, प्राचार्य, उप प्राचार्य और विभागाध्यक्षों ने बांधा समा

सदस्यता अभियान के दुर्ग जिला संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये ने 25 सितंबर को दुर्ग जिले के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता कौन-कौन से बूथ में सदस्यता अभियान चलाएंगे इसकी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय कैबिनेट ने दी ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी, जानें क्या है

आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, चतुर्भुज राठी, अजय तिवारी, अनूप गटागट, मंडल भाजपा अध्यक्ष लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, लोकमणि चंद्राकर, मदन वढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ.सुनील साहू, जितेंद्र यादव, गिरेश साहू, फत्तेलाल वर्मा, मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, सैयद आसिफ अली, रीता मेश्राम, सोनू राजपूत, अमर यादव, पार्षद शेखर चंद्राकर, राकेश सेन, मनीष साहू, चमेली साहू, कुमारी साहू, गुड्डा यादव, लखेश्वर साहू, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, श्वेता ताम्रकार, मौसमी ताम्रकार, शीतल जांगिड़, अंजू तिवारी, तनुजा बघेल सहित सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking: माइंस में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News : Bhilai में काला दिवस, इस बदलाव के खिलाफ संयुक्त यूनियन कल करेगा तगड़ा प्रदर्शन
Next: उत्पादन से संबंधित पे के लिए धमन भट्टी में बड़ा विरोध-प्रदर्शन

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.