Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं

05/10/2024 1 minute read
SAIL-Bonus-Workers-roar-in-Jitpur-Colliery-Guha-Mines-workers-in-Kiriburu-Mines-will-wear-black-badges-on-19th-but-no-strike
  • Jitpur Colliery के कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नारेबाजी की।

 

सूचनाजी न्यूज, झारखंड। सेल प्रबंधन और नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस यूनियनों (SAIL Management and National Joint Committee for Steel Industry-NJCS Unions) के बीच बोनस वार्ता विफल होने का गुस्सा कर्मचारियों में है। आक्रोशित कर्मचारी पूरे सेल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP News: स्वच्छता का मंत्र, सफाई मित्रों का सम्मान, भिलाई टाउनशिप में ईडी संग अफसरों-कर्मियों ने उठाया झाड़ू

झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (Jharkhand Group of Mines) के गुहा खदान के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कामकाज किया। बेहतर बोनस के लिए सेल प्रबंधन पर दबाव बनाया। प्रोडक्शन रिलेटेड पे (Production Related Pay) के समर्थन में सड़क पर उतरे। पिछले बोनस फॉर्मूले (Bonus Formula) का विरोध किया। वहीं, Jitpur Colliery के कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नारेबाजी की। सेल प्रबंधन से मांग किया कि बोनस वार्ता फिर से बुलाई जाए और न्याय संगत बोनस का भुगतान किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान, लंबित मामलों पर फोकस

दूसरी ओर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh) किरीबुरू कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक हुई। यहां यूनियन पदाधिकारियों ने कहा-NJCS का गठन जिस मकसद से किया गया था, सेल प्रबंधन उसका विपरीत कार्य कर रहा। अपने द्वारा बनाए गए संविधान का भी पालन नहीं कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कितना बढ़ा, पढ़िए

वेतन तथा अन्य बेनिफिट जो कर्मचारीयों का हक है, उसे भी देना नहीं चाह रहा है। कर्मचारियों का शोषण करने के लिए नित नई-नई पालिसी बनाई जा रही है। सरकार द्वारा जारी कानून, अधिनियम, विधि-विधान को ताक पर रख कर स्कीम पर स्कीम लागू कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: यूरोकोक ग्लोबल समिट: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस रहीं आस्ट्रिया में मुख्य वक्ता, जानिए क्या कहा…

NJCS के पांच घटक दल भी चुप हैं। अपनी अहमियत को भी बचा नहीं पा रहे हैं। अंग्रेज शासन में भी ऐसा नहीं हो रहा होगा जो अब हो रहा है। दस वर्षीय वेज सेटलमेंट हुआ, पांच साल बीतने को है, आज तक समझौता नहीं हो सकता। आधे-अधूरी वेज रिविजन पर NJCS के घटक दल मौन साधे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

सेल प्रबंधन (SAIL Management) के इस रवैया से कर्मचारी आक्रोशित हैं। बोकारो में बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Bokaro Non-Administrative Employees Union) ने बोनस तथा वेज रिविजन के अन्य मुद्दे को लेकर 19 अक्टुबर 2024 को बंद का आह्वान किया है। प्रबंधन के गोलमटोल रवैया और मनमानी से त्रस्त किरीबुरु खदान के झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने इसे सेल का काला दिन कहा है और 19 अक्टूबर को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन सभी संगठन के सदस्य और खदान कर्मी काला बिल्ला पहने कार्य स्थल पर जाएंगे। विरोध रहेगा पर उत्पादन बंद नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News : वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद दुर्ग से चलेगी मेट्रो, नागपुर का सफर होगा आसान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई
Next: बोनस पर गुस्साए कर्मी बोले-मैनेजमेंट सेल का मालिक नहीं, हाई पेड कामगार, बोनस फॉर्मूला करे खारिज, फिर होगी बातचीत

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.