Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

03/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Governments-big-preparation-on-ESIC-labor-reforms-e-shram-unorganized-workers
  • बैठक में श्रम सुधार, रोजगार सृजन और सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्यों-असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम की एक क्षेत्रीय बैठक 4 अक्टूबर, 2024 (शुक्रवार) को गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस 2024: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में बीएसपी की नई सौगात, बुजुर्गों को ये सुविधा

श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों (E-Shram-Unorganized workers) का राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीयूडब्ल्यू), भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और रोजगार सृजन पहलों पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय इस क्षेत्रीय बैठक का आयोजन कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : Bhilai में पारिवारिक विवाद, तलवार, कटर से जानलेवा हमला, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Union Minister of State for Labor and Employment Shobha Karandlaje) करेंगी। बैठक में श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) की सचिव सुमिता डावरा और केंद्र तथा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस मीटिंग से आ रही बड़ी खबर, पढ़िए पहले चरण में क्या हुआ…

गुवाहाटी में इस बैठक के साथ ही केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चल रही छह क्षेत्रीय परामर्शों की श्रृंखला का समापन होगा। इसकी शुरुआत 30 अगस्त, 2024 को बेंगलुरु में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ पहली क्षेत्रीय बैठक के आयोजन के साथ हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : HSCL Bhilai में पखवाड़े भर तक मनाया हिन्दी पर्व, कर्मियों और अफसरों ने दिखाई प्रतिभा, इन्होंने मारी बाजी

इसके बाद 6 सितम्बर, 2024 को पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और राजस्थान के साथ चंडीगढ़ में दूसरी क्षेत्रीय बैठक हुई। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली और लक्षद्वीप जैसे पश्चिमी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तीसरी क्षेत्रीय बैठक 15 सितम्बर, 2024 को गुजरात के राजकोट में आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: 26081 रुपए नियमित कर्मचारियों, ट्रेनी के लिए 20865 रुपए बोनस का प्रस्ताव, यूनियन तैयार नहीं

पूर्वी राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के साथ चौथी क्षेत्रीय बैठक 20 सितम्बर, 2024 को भुवनेश्वर में आयोजित की गई। पांचवीं क्षेत्रीय बैठक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के साथ 30 सितम्बर, 2024 को लखनऊ में आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: J&K Assembly Election live : उधमपुर और कठुआ में जबरदस्त वोटिंग, 52% मतदान

4 अक्टूबर, 2024 को होने वाली इस बैठक के दौरान श्रम और रोजगार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें श्रम संहिताओं के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए मसौदा नियमों में सामंजस्य स्थापित करना, रोजगार डेटा संग्रह और इसे साझा करने से संबंधित मुद्दे, केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना पर जानकारी लेना, प्रवासी श्रमिकों सहित असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभों तक आसान पहुंच के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में ई-श्रम पोर्टल की स्थापना, भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के कवरेज का विस्तार, रोजगार कार्यालयों का विकास आदि शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : ‘सदस्यता अभियान’ में बनाए गए मेंबर्स के कम-ज्यादा आंकड़ें के आधार पर चुनाव में मिलेगी टिकट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग में करदाताओं पर बड़ा एक्शन, 7000 टैक्सपेयर्स दायरे में, कटेगा नल कनेक्शन, बंद होगी फैसिलिटीज
Next: यूरोकोक ग्लोबल समिट: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस रहीं आस्ट्रिया में मुख्य वक्ता, जानिए क्या कहा…

Related Stories

Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026

You May Have Missed

Encroachers pelted stones at the BSP enforcement team two employees were injured and one is in the ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों ने किया BSP इंफोर्समेंट टीम पर पथराव, 2 कर्मचारी खून से लथपथ, 1 ICU में भर्ती, FIR

Azmat ali 04/09/2026
Good News Tips on becoming a job Provider Instead of a Job Seeker an Initiative by Kalyan College
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: आफ्टर एजुकेशन जॉब सर्चिंग नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का मिला टिप्स, Kalyan College की पहल

Azmat ali 04/09/2026
BAKS Demands Regarding non-Financial Motivational Schemes EPS-95 Higher Pension and Incentives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SMS 2 CCS में पुरानी राशि से कम नहीं होगा इंसेंटिव, BAKS ने मांगा नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम, EPS 95 हायर पेंशन

Azmat ali 04/09/2026
26 young employees of Bhilai Steel Plant have joined INTUC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के 26 युवा कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.