SAIL को SHRM HR Excellence Awards, जानिए क्यों है खास
24/10/2024 1 minute read
पीयूष गोयल-वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जयंत चौधरी, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का संबोधन।
ये पुरस्कार सेल द्वारा देश भर में फैले अपने विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में संगठन में कार्यबल के समावेशी विकास के लिए अपनाई जा रही अग्रणी मानव संसाधन प्रथाओं और पहलों का प्रमाण हैं।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित एसएचआरएम इंडिया वार्षिक सम्मेलन 2024 में ‘समावेश, समानता और विविधता में उत्कृष्टता’ और ‘वितरित कार्यबल के प्रबंधन में उत्कृष्टता’ श्रेणियों के लिए एसएचआरएम-एचआर उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
ये पुरस्कार सेल द्वारा देश भर में फैले अपने विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में संगठन में कार्यबल के समावेशी विकास के लिए अपनाई जा रही अग्रणी मानव संसाधन प्रथाओं और पहलों का प्रमाण हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को अपनी सफलता का मूल आधार और अपने सभी परिचालनों का केंद्र मानती है। सेल बेहतर कर्मचारी प्रेरणा और जुड़ाव के लिए लगातार विभिन्न कदम उठा रहा है।
पीयूष गोयल-वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जयंत चौधरी, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने उक्त सम्मेलन के दौरान श्रोताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने विचार और अंतर्दृष्टि साझा की।
एक संवादात्मक सत्र के दौरान, सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह ने सेल में नवीन मानव संसाधन प्रथाओं के बारे में बात की तथा समकालीन ‘प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल’ में एक लचीले कार्यबल के निर्माण में मानव संसाधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।