Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 30 जून 2021 की हड़ताल के बदौलत मिला 26.5% पर्क्स
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

30 जून 2021 की हड़ताल के बदौलत मिला 26.5% पर्क्स

24/10/2024 1 minute read
Got 26.5% perks due to SAIL strike on June 30, 2021

28 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल की तैयारियां तेज। बीएसपी की संयुक्त यूनियन ने गेट पर बांटे पर्चे। कर्मियों से मांगा समर्थन।

  • प्रबंधन को मजबूर होना पड़ा एवं कर्मियों को मिलने वाला पर्क्स 26.5% तक पहुंचा यदि 30 जून की हड़ताल नहीं होती तो प्रबंधन 16% से 18% के बीच पर्क्स को टिका देता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 28 अक्टूबर के हड़ताल का प्रचार चल रहा है। इसी दौरान संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि संघर्षों का इतिहास गवाह है कि जब-जब हम लड़े हैं हमें जीत मिली है। 30 जून 2021 की हड़ताल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को SHRM HR Excellence Awards, जानिए क्यों है खास

22 जून से 27 जून तक 6 दिन लगातार वर्चुअल मीटिंग (Virtual Meeting) कर प्रबंधन बार-बार यही कह रहा था कि 10% से ज्यादा पर्क्स नहीं दे सकते हैं, क्योंकि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है यूनियन भी जानती थी कि प्रबंधन जो बात कह रहा है वह सच्चाई से बहुत परे है। इसीलिए प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ 30 जून की हड़ताल को अभूतपूर्व तरीके से सफल बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के पास फंड की कमी नहीं, हां में हां मिलाने वाले हैं ईपीएफओ ट्रस्टी

इसके बाद हुई बैठक में प्रबंधन को मजबूर होना पड़ा एवं कर्मियों को मिलने वाला पर्क्स 26.5% तक पहुंचा यदि 30 जून की हड़ताल नहीं होती तो प्रबंधन 16% से 18% के बीच पर्क्स को टिका देता।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के पास खुश होने के लिए कुछ भी नहीं…

30 जून की हड़ताल ने कर्मियों को दिलाया हर माह हजारों रुपए का फायदा

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि 1% पर्क्स बढ़ाने का मतलब कर्मियों को हर माह सैकड़ो रुपए का फायदा होता है। यदि न्यूनतम बेसिक 25000 मान लिया जाए तो उस पर 1% का मतलब 250 प्रति माह है एवं 100000 बेसिक पर 1% का मतलब 1000 प्रति माह है। यदि हड़ताल की बदौलत प्रबंधन के प्रस्ताव से हम 10% अधिक पर्क्स ले पाए हैं तो कर्मियों को न्यूनतम 2500 से लेकर 10000 तक हर महीने फायदा हो रहा है और यह सब केवल और केवल 30 जून 2021 की हड़ताल के कारण संभव हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव, कर्मचारी पेंशन योजना 1995 और 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन पर भीतर की बात

लाखों रुपए का बकाया हासिल करने के लिए लड़ना होगा आर पार की लड़ाई

संयुक्त यूनियनों ने मरोदा गेट एवं जोरा तराई गेट पर पर्चा वितरण किया। इस दौरान सभा करते हुए संयुक्त नेताओं ने कहा कि कर्मियों का एरियर्स एवं भ्रामक बोनस फार्मूले से कर्मियों के खाते में एक तरफा दिए गए बोनस के कारण प्रबंधन पर कर्मियों का लाखों रुपए का बकाया हो गया है। यदि इस रकम को प्रबंधन से हासिल करना है तो आर पार की लड़ाई लड़नी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Crude Steel Production: चीन, भारत और जापान का ग्राफ गिरा, पाकिस्तान दूर तक नहीं

ठेका कर्मियों को अपने हक के लिए शामिल होना होगा हड़ताल में

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि NJCS के स्तर पर लड़कर ठेका कर्मियों के लिए AWA की राशि में बढ़ोतरी करवाई गई। किंतु वह राशि ठेका कर्मियों के हाथ तक नहीं पहुंचती है। साथ ही साथ ठेका कर्मियों को 20% बोनस दिया जाना है। किंतु ठेकेदार 4000 से 7000 तक देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।

ये खबर भी पढ़ें: Coal India: एसईसीएल ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा, पढ़िए डिटेल

प्रबंधन को यह सब मालूम होते हुए भी वह ठेका श्रमिकों के हक को दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाती है। इसीलिए ठेका श्रमिकों को अपने हक को हासिल करने के लिए 28 अक्टूबर के हड़ताल में भागीदारी करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: कोल इंडिया, बैंक, बीमा में हड़ताल के दिन रोकना नहीं पड़ता है कर्मियों को, लड़ेंगे तो जीतेंगे जरूर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल खेल मेला: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे निकल रहे तरक्की की दौड़ में आगे
Next: SAIL News: सेलम स्टील प्लांट में यूनियन चुनाव 22 नवंबर को

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.