Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP-BSL NEWS: सेल कर्मचारियों के पॉकेट पर ही प्रबंधन की कैंची, लाखों का नुकसान, BAKS-RAKS ने झकझोरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP-BSL NEWS: सेल कर्मचारियों के पॉकेट पर ही प्रबंधन की कैंची, लाखों का नुकसान, BAKS-RAKS ने झकझोरा

22/11/2024 (Last updated: 22/11/2024) 1 minute read
SAIL-RSP-BSL-NEWS-Management_s-scissors-on-the-pockets-of-SAIL-employees_-loss-of-lakhs_-BAKS-RAKS-w

आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ और बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी को पत्र लिखकर न्याय की माँग किया है।

अधिकारियों के तर्ज पर हो अवकाश की व्यवस्था-आरएकेएस

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला/बोकारो। राउरकेला और बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने एक बार फिर उच्च प्रबंधन को झकझोर दिया है। छुट्टी और सुविधाओं में कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर किया है। EL नगदीकरण के वक्त एक माह के वेतन (बेसिक और डीए) के बदले 26 के स्थान पर 30 EL काटा जा रहा है। इस तरह के खेल से कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ और बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी को पत्र लिखकर माँग किया है कि अर्जित अवकाश, चिकित्सिय अवकाश को अधिकारी वर्ग के तर्ज पर लागू किया जाए।

बोकारा स्टील प्लांट और राउरकेला इस्पात संयंत्र मे कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों को साल भर मेहनत और निष्ठा से अपने कार्य निष्पादन के प्रतिफल स्वरूप 22-23 सालाना अर्जित अवकाश दिया जाता है, जो कि कर्मचारी के खाते में वर्ष दर वर्ष जुड़ते रहता है।

वर्तमान व्यवस्था में अर्जित अवकाश का सेवानिवृत्ति उपरांत नकदीकरण, HPL जमा रखने की व्यवस्था में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भारी भेदभाव जारी है। यह छुट्टियों को संख्या तक सीमित न होकर उसके नगदीकरण व्यवस्था तक में व्याप्त है, जिससे कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

बीएसएल-आरएसपी कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव का विवरण बीएकेएस ने दिया…

1) कर्मचारी अपने सेवाकाल में अधिकतम 200 अर्जित अवकाश ही जमा कर सकता है, जबकि अधिकारियों के लिए 300 की संख्या है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय नें 8 अक्टूबर 2024 के एक फैसले मे आदेश दिया है कि प्रत्येक कर्मचारी सेवानिवृत्ति तक अपना अर्जित अवकाश जमा रख सकता है।

2) सेवानिवृत्ति के वक्त कर्मचारी 200 ईएल और 100 एचपीएल नगदीकरण करवा पता है। अर्थात 100 HPL के बदले उसको 50 EL का ही पैसा मिलता है। जिससे कर्मचारी को 50 दिन के वेतन का सीधा नुकसान होता है, जबकि अधिकारी वर्ग पूरे 300 दिन के वेतन का लाभ पाते हैं।

3) कर्मचारी वर्ग, अधिकतम 320 HPL ही जमा रख सकता है, जबकि अधिकारी वर्ग को असीमित एचपीएल जमा रखने की छूट दी जाती है।

4) सेवाकाल के दौरान यदि बीमारी या पारिवारिक कारण से छुट्टी लेना पड़े, ऐसे मामलों में ईएल 200 से तथा एचपीएल 320 से नीचे आ जाता है, जो प्रत्येक कर्मचारी के साथ नौकरी काल में अवश्य होता है। या फिर वो हाफ पे लीव लेते हैं, जिससे सीधे आर्थिक क्षति होते हैं। जबकि अधिकारी के खाते में असीमित HPL छूट्टी (300 से अधिक) जमा होने के कारण वो बिना आर्थिक नुकसान के अपने आवश्यक कार्य और स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश ले पाते हैं।

5) कर्मचारियों के EL की गणना माह के 26 ड्यूटी डेज की जगह 30 दिन के हिसाब से की जानी चाहिए। जैसे सेल में अधिकारी और अन्य सभी जगहों पर अधिकारी और कर्मचारी दोनों के लिए लागू है।

6) सेल प्रबंधन कर्मचारियों को EL माह के 26 ड्यूटी डेज के आधार पर दे रही है। फिर EL नगदीकरण के वक्त एक माह के वेतन (बेसिक और डीए) के बदले 26 के स्थान पर 30 EL कैसे काट रही है?

जानिए यूनियन नेताओं ने क्या कहा…

राउरकेला इस्पात संयंत्र के स्थापना काल से गैर कार्यपालक कर्मचारियों के लिए कई नियम नहीं बदला गया है, जबकि सेल अधिकारी वर्ग के लिए हमेशा नियमो में संशोधन कर उनको समयानुकुल लाभ दिया गया है।
सुधीर श्रीवास्तव-अध्यक्ष,
आरएकेएस राउरकेला

प्रबंधन छुट्टियों की संख्या, गणना में भेदभाव को बंद करे तथा एक समान व्यवस्था को लागू करे, क्योंकि फेयर, जस्टिस और रीजनेबल प्रावधान स्वस्थ व्यवस्था के रीढ़ की हड्डी होती है।
हरिओम-अध्यक्ष,
बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ

छुट्टियों की संख्या में समानता, आरएसपी कर्मचारियों का हक है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के सभी कर्मचारियों को एक समान छुट्टी मिलती है, लेकिन सेल में एक वर्ग को ही विशेष सुविधा दी जाती है।
अभिजीत प्रजापति-महासचिव
आरएकेएस राउरकेला

कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभाव को तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए। सेल चेयरमैन से निवेदन है कि इस तरह के भेदभाव वाली नीतियों पर रोक लगाएं।
दिलीप कुमार-महासचिव,
बीएकेएस बोकारो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राकेश कुमार ने भिलाई स्टील प्लांट के ईडी ऑपरेशन का संभाला पदभार, सेल बीएसएल से है रिश्ता
Next: Bhilai Township: लीज नवीनीकरण पर इस्पात मंत्री से मिलने जा रहे 2 सांसद, व्यापारियों की बढ़ी उम्मीदें

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.