Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राकेश कुमार ने भिलाई स्टील प्लांट के ईडी ऑपरेशन का संभाला पदभार, सेल बीएसएल से है रिश्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राकेश कुमार ने भिलाई स्टील प्लांट के ईडी ऑपरेशन का संभाला पदभार, सेल बीएसएल से है रिश्ता

22/11/2024 1 minute read
Rakesh-Kumar-takes-charge-of-ED-operation-of-Bhilai-Steel-Plant_-has-relation-with-SAIL-BSL

राकेश कुमार ने कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) सभागार में विभाग प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शामिल हुए।

राकेश कुमार का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से खदानों, कोक ओवन्स, गैस यूटिलिटीज और सीओ एंड बीपीपी, सीओ एंड सीसी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) के रूप में राकेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) अंजनी कुमार ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधकगण उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद राकेश कुमार ने कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) सभागार में विभाग प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की आयोजित एक बैठक में भी सम्मिलित हुए।

राकेश कुमार का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से खदानों, कोक ओवन्स, गैस यूटिलिटीज और सीओ एंड बीपीपी, सीओ एंड सीसी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में रहा है। राकेश कुमार ने सेल में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया है और उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व कौशल से कंपनी को न केवल तकनीकी बल्कि प्रबंधन में भी उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर किया है।

उनका कार्यकाल और योगदान सेल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। राकेश कुमार को उनकी बहुमुखी क्षमताओं और उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

विदित हो कि 30 दिसम्बर 1968 को जन्मे राकेश कुमार ने बी टेक (माइनिंग) की उपाधि प्राप्त कर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अपनी यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई, 1990 में आरएमडी के माइंस विभाग में कनिष्ठ प्रबंधक के रूप में की।

इसके बाद 27 मई 1996 को बोकारो स्टील प्लांट में सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्य किया और धीरे-धीरे उप प्रबंधक, प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए सेल में अपनी पहचान बनाई।

30 जून 2020 को राकेश कुमार को बोकारो स्टील प्लांट में सीओ एंड सीसी के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में पद्दोनत किया गया। इसके बाद 15 नवम्बर 2024 को कार्यपालक निदेशक के पद पर पद्दोनत करके उन्हें भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के 3 ईडी ने संभाला कामकाज, डीआइसी बने गवाह
Next: SAIL RSP-BSL NEWS: सेल कर्मचारियों के पॉकेट पर ही प्रबंधन की कैंची, लाखों का नुकसान, BAKS-RAKS ने झकझोरा

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.