Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तीजन बाई की आर्थिक सेहत भी ठीक नहीं, डाक्टरों संग पहुंचीं कलेक्टर, थमाया 50 हजार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तीजन बाई की आर्थिक सेहत भी ठीक नहीं, डाक्टरों संग पहुंचीं कलेक्टर, थमाया 50 हजार

12/12/2024 1 minute read
Tejan Bai's financial health is also not good, collector reached with doctors, handed over Rs 50 thousand

अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल छह माह की पेंशन राशि 30 हजार रुपए तीजन बाई के खाते में हस्तातंरित किया चुका है।

  • जिला प्रशासन द्वारा पद्मविभूषण तीजन बाई को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता।
  • कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी।
  • कलाकार पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन 26 सितम्बर 2024 को संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रेषित किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

इस अवसर पर कलेक्टर चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस मद से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी साथ मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

चिकित्सों ने तीजन बाई के स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कलेक्टर ने परिजनों से चर्चा के दौरान अवगत कराया कि तीजन बाई के फिजियोथेरेपी के लिए सितम्बर माह में शासकीय चिकित्सालय सुपेला के डॉ. दीपमाला (फिजियोथेपिस्ट), डॉ. शिखर अग्रवाल (मेडिकल अफसर) और एक स्टॉफ नर्स को निर्देशित किया गया है। इनके द्वारा नियमित देख-रेख एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने की जानकारी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

राजस्व अमले द्वारा आय प्रमाण पत्र पूर्व में प्रदान किया जा चुका है। आज निवास प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन एवं कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग से संपर्क करने पर मिली जानकारी अनुसार माह अप्रैल से सितम्बर 2024 तक कुल छः माह की पेंशन राशि 30 हजार रुपए 22 अक्टूबर 2024 को तीजन बाई के खाते में हस्तातंरित किया चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

संबंधित बैंक से संपर्क कर भुगतान हेतु निर्देशित किया गया है। कलाकार पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन 26 सितम्बर 2024 को संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रेषित किया जा चुका है। स्मरण पत्र प्रेषित कर शीघ्र निराकरण हेतु राज्य शासन से अनुरोध किया गया है। शासन से राशि स्वीकृत होते ही भुगतान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

ज्ञात हो कि पद्मविभूषण तीजन बाई की ओर से उनकी बहु रेणु देशमुख द्वारा आर्थिक सहायता एवं अन्य मुद्दों के संबंध में निवेदन करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उनके अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले कार्मिक नए सफ़र की शुरुआत पर…
Next: मनीष पांडेय ने छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक किया दौरा, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.