Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की रणनीति, NJCS लीडर राजेंद्र सिंह की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की रणनीति, NJCS लीडर राजेंद्र सिंह की धमकी

21/12/2024 1 minute read
Strategy against Bokaro Steel Plant management, threat from NJCS leader Rajendra Singh

राजेंद्र सिंह ने कहा-निराकरण के लिए सकारात्मक और ठोस पहल करें। नहीं तो मजदूर आन्दोलन से हक लेना बखूबी जानते हैं।

  • मजदूरों ने कहा-हमें मिनिमम नहीं, मैक्सिमम वेज चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र (SAIL Bokaro Steel plant) के कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग (Coke-Oven & Coke Chemicals Department) के सुदर्शन कैंटीन में संयंत्र के ठेका मजदूरों की ज्वलंत समस्याओ पर आर-पार की आक्रामक रणनीति बनाई गई। क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) के द्वारा ठेका मजदूरों की मीटिंग हुई।

ये खबर भी पढ़ें: CISF हैंडबॉल कोच और खिलाड़ियों में गहराया विवाद, हाईकोर्ट में भारत सरकार, DG, DIG, कोच बने पार्टी

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्लांट के कुछ अधिकारी ठेका मजदूरों के हकमारी को ही अपना एकमात्र कर्तव्य समझते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: देश के 700+जिलों में खास इवेंट, फायदा उठाएं कर्मचारी-पेंशनभोगी

15 अक्टूबर के हड़ताल नोटिस के आलोक में वार्ता के दौरान प्रबंधन ने हड़ताल वापस लेने का अनुरोध करते हुए मजदूरों से वादा किया था कि हम जल्द ही अपने नियम में सुधार कर यह सुनिश्चित करेंगे कि एक भी मजदूर मेडिकल चेकअप के वजह से बाहर नहीं हों।

ये खबर भी पढ़ें: New Year का जश्न मनाइए सरगुजा की प्राकृतिक संग, फ्लाइट किराया सिर्फ 999 रुपए, रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा शुरू

मगर इनका कानून है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज ठेका मजदूर सीधे-सीधे उत्पादन का काम कर रहें है। मगर बदले में मिलता है तो सिर्फ झारखंड सरकार का भवन निर्माण का मिनिमम वेज।

झारखंड सरकार के नियमावली में कारखाना का मिनिमम वेज है ही नहीं। फिर भी हमें मिनिमम वेज के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। ना नाइट शिफ्ट एलाउंस, ना ग्रेच्युटी, ना अन्य किसी प्रकार का भत्ता। हम साफ-साफ प्रबंधन को बता देना चाहते है कि हमें मिनिमम नहीं मैक्सिमम वेज चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Pension News: पेंशन विभाग सुनेगा फरियाद, यहां दर्ज कीजिए शिकायत, 24 तक मौका

ए.डब्ल्यू.ए का रकम जो हमें दिया जा रहा है, उसका ई.एस. आई.सी तो काटा जाता है। मगर मजदूरों को आर्थिक लाभ से वंचित रखने के लिए इस ए.डब्ल्यू.ए की राशि को मिनिमम वेज से नहीं जोड़ा जा रहा है।

जहां तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस का सवाल है, हमारा कहना साफ है कि जो सुविधा और नियम अधिकारियो के साथ लागू है। वही सुविधाएँ ठेका मजदूरों को भी मिलना चाहिए, तभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस मंजूर होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: Merger of Bolani PF Trust with HSL CPF Trust of RSP

जो कुशल कामगार साथी ई.एस.आई.सी की सीमा से बाहर हो चुके हैं, उनके और उनके आश्रितों के इलाज के लिए कम से कम पाँच लाख रूपये का हेल्थ इंश्योरेंस करो या इलाज का उत्तम व्यवस्था करो।

अन्त में राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए निराकरण के लिए सकारात्मक और ठोस पहल करें, नहीं तो मजदूर आन्दोलन से हक लेना बखूबी जानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोलानी पीएफ ट्रस्ट का राउरकेला HSL CPF में विलय 1 जनवरी से प्रभावी

मीटिंग को शशिभूषण सिंह, चन्द्र प्रकाश, जुम्मन खान, अभय शर्मा, अमित यादव, आनंद कुमार, हरेराम सिंह, टुनटुन सिंह आदि ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant ने 2 कब्जेदार से बड़ा मकान कराया खाली

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार
Next: CPI(M) 8th Chhattisgarh State Conference: एसपी डे, डीवीएस रेड्डी, धर्मराज, पराते, मनोहर को मिली स्टेट कमेटी में जगह

Related Stories

Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.