Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children

Bhilai Steel Plant: ऑल पीएसयू एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके भी बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर भड़के हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट राजस्व बढ़ाने के लिए अब एससी-एसटी बच्चों से भी स्कूल फीस लेना शुरू कर दिया है। फीस मद में 884 रुपए बीएसपी के कर्मचारियों के वेतन से काट लिए गए हैं। बीएसपी के शिक्षा विभाग ने स्वीकार किया है कि अब एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों से भी फीस ली जा रही है। फ्री में शिक्षा की सुविधा अब नहीं होगी। इस वर्ग के बच्चों की फीस बीएसपी स्कूलों में नहीं लगती थी।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी कर्मचारियों के पेमेंट स्लिप में स्कूल फीस मद में 884 रुपए काटे जाने का मामला सबसे पहले Suchnaji.com ने उठाया था। 1 सितंबर की रात “एससी-एसटी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस वसूल रहा BSP? पेमेंट से कटे 884 रुपए, जवाब के इंतजार में कर्मचारी” शीर्षक से समाचार प्रसारित किया था। इसके अगले दिन ही शिक्षा विभाग का जवाब भी आना शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के महासचिव टी. जोगा राव के साथ जेपी त्रिवेदी, संतोष कुमार शिक्षा अधिकारी जीएम शिखा दुबे से मिलने के लिए उनके आफिस पहुंचे। लेकिन, मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद ईडी और सीजीएम एचआर से मुलाकात के लिए समय मांगा जा रहा था। इसी बीच शिखा दुबे से टी. जोगा राव की बात हुई। जीएम ने स्वीकार किया है कि अब एससी-एसटी बच्चों की फीस लगेगी। बीएसपी प्रबंधन का फैसला है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

ऑल पीएसयू एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके भी बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा-कमजोर एसोसिएशन का फायदा प्रबंधन उठा रहा है। जब तक हम लोग थे, मजाल नहीं होती थी कि बिना विचार-विमर्श किए प्रबंधन को कोई फैसला ले ले। आरक्षण रूपी जो सुविधा दिलाई गई थी। उसे अब बंद कर दिया गया है। बहुत शर्म की बात है।

 खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital: डॉक्टर उदय एक्शन में, टोकन की जरूरत नहीं, अब मरीज सीधे मेडिसिन OPD में स्पेशलिस्ट को दिखाएं

सेल प्रबंधन से इस विषय पर बात की जाएगी। कार्मिकों के प्रमोशन में 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। लेकिन, हम लोग मेरिट के आधार पर 30 प्रतिशत से ऊपर लेकर आते थे। अब बहुत खराब हालात हो गए हैं। शिक्षा में आरक्षण रूपी जो सुविधा थी खत्म कर दी गई।

बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद का कहना है कि ईडी एचआर पवन कुमार से मुलाकात का समय मांगा गया है। प्रबंधन को फैसले वापस लेना होगा। बातचीत के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज
Next: Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Related Stories

Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.