Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo

राउरकेला स्टील प्लांट के पूर्व कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्रा ने औपचारिक रूप से तेंदुए का नाम ‘वीरू’ रखा।

  • वंतारा से सात वर्षीय नर तेंदुए को राउरकेला लाया गया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के आईजी पार्क जू में एक नया मेहमान शामिल हुआ है। गुजरात के जामनगर स्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (GZRRC), वंतारा से सात वर्षीय नर तेंदुए को राउरकेला लाया गया है। तेंदुए का नाम ‘वीरू’ रखा गया है।

तेंदुए के नामकरण समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2026 को आईजी पार्क जू में किया गया। राउरकेला स्टील प्लांट के पूर्व कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्रा ने औपचारिक रूप से तेंदुए का नाम ‘वीरू’ रखा। इस अवसर पर सीएम चुघ, सीजीएम (टीई एवं हॉर्टिकल्चर), डॉ. अविजित बिस्वास, जीएम (हॉर्टिकल्चर) एवं आई/सी जेडडीपी सहित शहर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

2,400 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा राउरकेला

वैज्ञानिक नाम Panthera pardus fusca वाला यह तेंदुआ 13 मई 2020 को जन्मा था। वंतारा, जामनगर से करीब 2,400 किलोमीटर की दूरी तय कर यह 28 अगस्त 2026 को आईजी पार्क जू पहुंचा।

तेंदुए को सड़क मार्ग से जामनगर से राउरकेला लाने की पूरी यात्रा की निगरानी डॉ. ए. बिस्वास ने की। उनके साथ जू के कीपर समीर कुजूर भी रहे। राउरकेला पहुंचने के बाद तेंदुए को आईजी पार्क जू में उसके लिए निर्धारित तेंदुआ बाड़े में रखा गया है।

पुणे से आए तेंदुए का हुआ प्रतिस्थापन

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) से स्वीकृत एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क से दो तेंदुओं को आईजी पार्क जू लाया गया था। इनमें से एक तेंदुआ पार्क के वातावरण के साथ अनुकूलन नहीं कर सका।

इसके बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत स्वीकृत एक्सचेंज व्यवस्था के अंतर्गत उस तेंदुए के स्थान पर गुजरात के जामनगर स्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (GZRRC), वंतारा से नए नर तेंदुए को लाया गया है। पूरे तेंदुआ एक्सचेंज कार्यक्रम और उसकी लॉजिस्टिक व्यवस्था का समन्वय डॉ. अविजित बिस्वास और उनकी टीम ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू
Next: बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Related Stories

Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.