Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Employee News: ई-श्रम पोर्टल अंग्रेजी, हिन्दी, कन्नड़ और मराठी के अलावा अब 22 भाषाओं में, सरकारी मदद लीजिए
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Employee News: ई-श्रम पोर्टल अंग्रेजी, हिन्दी, कन्नड़ और मराठी के अलावा अब 22 भाषाओं में, सरकारी मदद लीजिए

08/01/2025 1 minute read
Employee News: E-Shram portal now available in 22 languages ​​apart from English, Hindi, Kannada and Marathi, avail government help now

ई-श्रम पोर्टल को 22 भाषाओं में अपग्रेड करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भाषिणी परियोजना का लाभ उठाया गया है।

  • पिछला वर्जन केवल अंग्रेजी, हिन्दी, कन्नड़ और मराठी में उपलब्ध था।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारियों की सुविधा के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक और सौगात दी है। ई-श्रम पोर्टल (E Shram Portal) को लेकर बड़ी जानकारी साझा की गई है। केंद्रीय मंत्री मंसुख मांडविया ने इसका उद्घाटन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Union Minister of Labor and Employment and Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya) ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ई-श्रम पोर्टल (E Shram Portal) पर बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया। ई-श्रम को ‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ बनाने के विजन के अनुरूप, यह पोर्टल अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Market Updates: Adani Ports को बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन सकता है शेयर, टॉप लूजर SBI, Coal India, ONGC

इस कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) की सचिव तथा कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह कदम देश में असंगठित श्रमिकों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के सरकार के प्रयासों में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए

ई-श्रम पोर्टल (E Shram Portal) को 22 भाषाओं में अपग्रेड करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भाषिणी परियोजना का लाभ उठाया गया है। पिछला वर्जन केवल अंग्रेजी, हिन्दी, कन्नड़ और मराठी में उपलब्ध था।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

अपने संबोधन में डॉ. मांडविया ने ई-श्रम प्लेटफॉर्म में बढ़ते भरोसे पर प्रकाश डाला और बताया कि इस पोर्टल पर प्रतिदिन असंगठित क्षेत्र के कामगारों द्वारा औसतन 30,000 से अधिक पंजीकरण किए जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने सभी असंगठित कामगारों से उनके कल्याण, आजीविका और खुशहाली के लिए बनाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और पहलों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच आसान हो जाएगी। आज की तारीख में ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार की बारह योजनाओं तक पहुंच सुगम हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

अधिक पहुंच और निर्बाध तथा उपयोगकर्ताओं पर केंद्रित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, डॉ. मांडविया ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर, बैंक कॉरेस्पोंडेंट, डाकघर, माय भारत स्वयंसेवक आदि जैसे मध्यस्थों की भागीदारी का पता लगाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने विस्तार से बताया कि मंत्रालय असंगठित श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए तैयार की गई सरकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच के लिए ई-श्रम को ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में सक्षम बनाने पर काम कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों के संबंधित कार्यक्रमों सहित सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं को ई-श्रम पोर्टल के साथ एकीकृत करने के प्रयास चल रहे हैं। ई-श्रम पोर्टल पर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) और प्लेटफॉर्म श्रमिकों का पंजीकरण मिशन-मोड पर चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव ने बताया कि ई-श्रम मोबाइल ऐप लॉन्च करना, उपयोगकर्ताओं के लिए सिंगल साइन-ऑन सक्षम करने के लिए सिंगल कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म की शुरुआत करना और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच को और सरल बनाने के लिए पेमेंट गेटवे के साथ एकीकरण करना, पाइपलाइन में अगली पहलों में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

यह आयोजन असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने तथा कल्याणकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच को आसान बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: कर्मचारियों के लिए अब चकाचक ‘समृद्धि भवन’, रिटायरमेंट से पहले डीआईसी की एक और सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: क्यूसीएफआई न्यूज: भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल के प्रयासों को मिला बल
Next: Breaking News: बीएसपी डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता होंगे ISP, DSP के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.