Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 1350 बच्चों ने पेंटिंग से पढ़ाया सेफ्टी का पाठ, ईडी वर्क्स भी निहारते रहे रंगों की दुनिया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 1350 बच्चों ने पेंटिंग से पढ़ाया सेफ्टी का पाठ, ईडी वर्क्स भी निहारते रहे रंगों की दुनिया

13/01/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: 1350 children taught safety lesson through painting, ED Works praised

इन पेन्टिग्स के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षा के प्रति सजग और सतर्क करने की शिक्षा देती हैं।

  • इन पेन्टिग्स के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षा के प्रति सजग और सतर्क करने की शिक्षा देती हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में सुरक्षा जागरूकता माह के तहत ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर -8 सुनीति उद्यान में हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) अंजनी कुमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दो घंटे की थी। इस प्रतियोगिता में कुल 1350 से अधिक बच्चों ने पंजीयन करा कर भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्नि शमन) देवदत्त सतपथी, महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा) संजय कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (सुरक्षा) जे. तुलसीदासन, महाप्रबंधक (सुरक्षा) एसके. महतो सहित सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के अन्य अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Bhilai Steel Plant: 1350 children taught safety lesson through painting, ED Works praised

ये खबर भी पढ़ें: हार्ड कोर फर्नेस एक्सपर्ट अतनु भौमिक का SAIL RSP में युग खत्म, बनी फिल्म, BSL DIC बीके तिवारी ने दी विदाई

प्रतियोगिता के संचालन और योजना की जिम्मेदारी सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा) मृदुल श्रीवास्तव और वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अजय कुमार टल्लू ने संभाली। निमंत्रण और क्षेत्र प्रबंधन का कार्य वरिष्ठ प्रबंधक (एसईडी) जेएल. ध्रुव और उनकी टीम ने किया।

Bhilai Steel Plant: 1350 children taught safety lesson through painting, ED Works praised

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने सरकारी आईटीआई से किया एमओयू साइन

पंजीकरण व समूह प्रबंधन का कार्य विभिन्न टीमों द्वारा किया गया, जिनमें समूह-ए (कक्षा नर्सरी) के लिए अनुराग पाठक और उनकी टीम, समूह-बी (कक्षा 1 से 3) के लिए अरिजीत रॉय और उनकी टीम, समूह-सी (कक्षा 4 से 5) के लिए दीपक प्रिया और उनकी टीम, समूह-डी (कक्षा 6 से 8) और उनकी टीम, समूह-ई (कक्षा 9 से 12) के लिए अजय गोने और उनकी टीम, और समूह-एफ (विशेष रूप से सक्षम) के लिए अजय कौशल और उनकी टीम, साथ ही अभिभावकों के लिए श्री सुमित कुमार और उनकी टीम ने योगदान दिया।

Bhilai Steel Plant: 1350 children taught safety lesson through painting, ED Works praised

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय  सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने कोमल प्रसाद

मुख्य अतिथि ने समूहवार विषयों की घोषणा की, जिसके बाद बच्चों ने तत्काल उस विषय पर ड्राइंग और पेंटिंग का कार्य शुरू किया। इस वर्ष अभिभावकों के लिए भी एक नया समूह बनाया गया, ताकि वे भी पेंटिंग और ड्राइंग के अनुभव में भाग ले सकें।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज से प्रमोशन, बकाया पैसा और 20 लाख के मेडिक्लेम पर की सीधी बात

प्रतियोगिता के लिए विषय इस प्रकार थे- समूह-ए (कक्षा नर्सरी) के लिए कोई भी विषय, समूह-बी (कक्षा 1 से 3) के लिए सामान्य सुरक्षा, समूह-सी (कक्षा 4 से 5) के लिए अग्नि या गृह सुरक्षा, समूह-डी (कक्षा 6 से 8) के लिए रेल और सड़क सुरक्षा, समूह-ई (कक्षा 9 से 12) के लिए औद्योगिक या पर्यावरण सुरक्षा, समूह-एफ (विशेष रूप से सक्षम) के लिए कोई भी विषय, समूह-जी (अभिभावक या माता-पिता) के लिए गृह सुरक्षा निर्धारित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS

उल्लेखनीय है कि सेल की सभी इकाइयों के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग की यह एक अनूठी पहल है, जो दशकों से जारी है। इन पेन्टिग्स के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षा के प्रति सजग और सतर्क करने की शिक्षा देती हैं। यह संयंत्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सुरक्षित कार्य प्रथाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने की भविष्य में उम्मीद की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: क्यूसीएफआई न्यूज: भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल के प्रयासों को मिला बल

यह आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन) देवदत्त सतपथी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस वर्ष बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (एसईडी) प्रवीण कुमार शुक्ला ने किया। इस कार्यक्रम की सफलता में सुरक्षा वारियर्स और संयंत्र के विभागीय सुरक्षा अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बीएसपी डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता होंगे ISP, DSP के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन दवा का सिस्टम चालू, पहले दिन काउंटरों पर उमड़ी भीड़
Next: मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.