Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन ने दिया भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को टेंशन, 45 महीने का अंशदान गायब
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन ने दिया भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को टेंशन, 45 महीने का अंशदान गायब

20/01/2025 1 minute read
EPS 95 Higher Pension gave tension to Bhilai Steel Plant employees, 45 months' contribution missing

ब्याज की राशि भी हजारों में है। प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा कर्मियों को आर्थिक नुकसान के रूप में झेलना पड़ेगा।

  • कर्मचारियों ने बताया कि वेजेस से सम्पर्क करने पर उन्हें मूलराशि के साथ ब्याज भी अपने से जमा करने कह कर पल्ला झाड़ा जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत हायर पेंशन का ताज़ा मामला भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से आया है। विवादित मामला कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन मद में भारी नुकसान कराने वाला है। लंबे अंतराल के बाद विसंगतिपूर्ण वेतन समझौते और अल्प सुविधाओं का असर पेंशन पर पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बजट में ईपीएस 95 पेंशन पर होगा कुछ बड़ा या झटका…

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के परेशान कार्मिकों की सुविधाओं पर प्रबन्धन की लापरवाही उजागर हुई है। इसके कारण कार्मिकों को ईपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन की राशि कम मिलती दिखाई दे रही है। संयंत्र के कई कर्मचारियों ने बीएसपी वर्कर्स यूनियन की साप्ताहिक मीटिंग में आकर इसका खुलासा किया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: NAC मांग रहा 7500+महंगाई भत्ता+चिकित्सा और ट्रेड यूनियनें 5,000 पर अटकीं, फंसा पेंच

कर्मियों ने बताया कि ईपीएस के मद में प्रत्येक महीने कटने वाली राशि बीच के महीनों में गायब है, जिससे कि आगे चलकर पेंशन कम मिलेगी।

यूनियन के उप महासचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि ऐसी समस्या संयंत्र के कई कर्मियों के साथ घटित हुई है। एक महीने से लेकर 45 महीने तक की ईपीएस अंशदान, पीड़ित कर्मियों की नहीं काटी गई है। इसकी सूचना भी संबंधित कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है, जिससे कार्मिकों में रोष की भावना है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट आयरन ओर माइंस: बीएसपी राजहरा माइंस महिला समाज ने जरूरी सामान संग बांटा 140 कंबल               

कर्मचारियों ने बताया कि वेजेस से सम्पर्क करने पर उन्हें मूलराशि के साथ ब्याज भी अपने से जमा करने कह कर पल्ला झाड़ा जा रहा है। ब्याज की राशि भी हजारों में है, जिससे कि प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा कर्मियों को आर्थिक नुकसान के रुप में झेलना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनभोगी फर्जी खबरों से बचें, हायर-न्यूनतम पेंशन पर करें NAC से सीधा सवाल

बीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बताया कि हमारी यूनियन ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रबंधन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया है। इसका समाधान प्रबंधन के साथ बातचीत करके निकाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: EPS Pension, कॉर्पस पर PM मोदी, अडानी, आडवाणी और एलन मस्क तक लपेटे में, पढ़िए पेंशनर्स व्यू

इसीलिए सभी कर्मचारी स्वत: अपना ईपीएस अंशदान होमपेज में जाकर चेक कर लें, और सुनिश्चित करें कि उनका अंशदान सही है या नहीं। समस्या होने पर यूनियन से संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बात मोदी के अंध विरोधी और अंध भक्त तक पहुंची, पढ़िए मामला

बैठक में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, शिव बहादुर सिंह, दिलेश्वर राव, मनोज डडसेना, सुरेश सिंह, अमित बर्मन, विमल कांत पांडे,लूमेश कुमार, प्रदीप सिग,जितेंद्र यादव अभिषेक सिंह,संदीप सिंह , कन्हैया लाल अहीरे,कृष्णमूर्ति, नितिन कश्यप, राजकुमार सिंह,ऋषभ घोष, कूंते लाल साहू आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद खुशहाल जीवन की ये है 36 सीढ़ी, जरूर पढ़ें Senior Citizen

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dr. Mansukh Mandaviya to Inaugurate International Seminar on “Formalization and Social Security Coverage for Workers in the Informal Sector: Challenges and Innovations”
Next: 12वीं शताब्दी का प्राचीन देवबलोदा मंदिर फिर सुर्खियों में, भिलाई स्टील प्लांट संवार रहा, पढ़िए डिटेल

Related Stories

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.