Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा दावा: बजट में होगी न्यूनतम पेंशन 7500 की घोषणा, लेकिन…
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति का बड़ा दावा: बजट में होगी न्यूनतम पेंशन 7500 की घोषणा, लेकिन…

19/01/2025 1 minute read
EPS 95 Pension Rashtriya Sangharsh Samiti's big claim - Minimum pension of Rs 7500 will be announced in the budget, but..

जब तक हाथ में पैसा नहीं आ जाता, सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। आंदोलन जारी रहेगा। देशभर में जन जागरुकता अभियान।

सरकार से मिल रहे आश्वासनों पर पेंशनभोगियों की प्रतिक्रिया आई।

सूचनाजी न्यूज, पुणे। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन, डीए और मेडिकल सुविधा पर बड़ी खबर आ रही है। ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति पिंपरी चिंचवड़ पुणे की बैठक में बड़ा दावा किया गया है।

न्यूनतम पेंशन आंदोलन पर ताज़ा अपडेट से पेंशनभोगियों को अवगत कराया गया है। सकारात्मक रिजल्ट के बारे में जानकारी मिलने से पेंशनरों को काफी उम्मीदें हैं।

इस समय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोकराव राउत एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पेंशन वृद्धि के संबंध में केंद्र सरकार से की जा रही कार्रवाई के संबंध में कुछ जानकारी दी गई है। विलास पाटिल सबका मार्गदर्शन करने के लिए पहुंचे। साथ ही संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनभोगी फर्जी खबरों से बचें, हायर-न्यूनतम पेंशन पर करें NAC से सीधा सवाल

तुलजाभवानी माता मंदिर पुणे-मुंबई रोड अकुर्डी की बैठक में पेंशनभोगियों को जानकारी दी गई कि सरकार ने स्वीकार किया है कि ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन वृद्धि की घोषणा बजट में की जाएगी।

पदाधिकारियों ने कहा-केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से भी दावा किया गया है कि शत-प्रतिशत पेंशन वृद्धि पर फैसला हो गया है।

बजट में इसकी घोषणा की जाएगी। सरकार से मिल रहे आश्वासनों पर पेंशनभोगियों ने कहा-जब तक हाथ में पैसा नहीं आ जाता, सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। आंदोलन जारी रहेगा। देशभर में जन जागरुकता अभियान चालू रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS Pension, कॉर्पस पर PM मोदी, अडानी, आडवाणी और एलन मस्क तक लपेटे में, पढ़िए पेंशनर्स व्यू

देशभर में मीटिंग और आंदोलन को समर्थन देते रहेंगे। 27 राज्यों में संगठन मजबूत हो रहा है। बैठक में जानकारी दी गई कि कमांडर साहब भी बोल चुके हैं कि न्यूनतम पेंशन पर काम पूरा हो गया है। फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, पिंपरी-चिंचवड़ शहर की बैठक में पदाधिकारियों, पार्षदों एवं पेंशनरों का जमावड़ा रहा। सरकार से मिले आश्वासन से जहां चेहरे पर मुस्कान दिखी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बात मोदी के अंध विरोधी और अंध भक्त तक पहुंची, पढ़िए मामला

वहीं, तनाव भी रहा। पिछले 8 साल से पेंशनभोगियों को लगातार आश्वासन मिल रहा है। लेकिन, पेंशन वृद्धि का लाभ नहीं मिल सका है। अब एक बार फिर बजट पर सबकी नजर टिकी हुई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के टीएंडडी में सुरक्षा सप्ताह खत्म, हादसे से बचाव पर सख्ती शुरू
Next: सीजी कैबिनेट बैठक: छत्तीसगढ़ के मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को बिजली में 1 रुपए प्रति यूनिट की छूट, किसानों, युवाओं पर साय सरकार का ये फैसला

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.