Suchnaji

बोकारो स्टील प्लांट: प्राइवेट कंपनी ने की हड़ताल, नियमित कर्मचारियों-अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

बोकारो स्टील प्लांट: प्राइवेट कंपनी ने की हड़ताल, नियमित कर्मचारियों-अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
  • निजी हाथों में व्यवस्था देने का खामियाजा।
  • बीएसएल के कार्मिकों ने दिखाई एकजुटता।
  • कंपनी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL- Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। बीती रात प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया था। हड़ताल करने लगे थे। लेकिन, बीएसएल के नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। उत्पादन को प्रभावित होने नहीं दिया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

चर्चा है कि वर्तमान में काम कर रही ठेका एजेंसी के बजाय किसी अन्य को ठेका मिल गया है। इस बात से कंपनी के कर्मचारी विरोध में उतर गए। SMS New के LF-Caster में एक बड़ी कंपनी को प्रोडक्शन का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। SMS New के प्रोडक्शन से जुड़े सारे कार्य यही कंपनी करती हैं। अर्थात इसमें BSL कर्मचारी (BSL Employee) मात्र सुपरविजन का कार्य ही करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

यही कंपनी प्रोडक्शन से जुड़े लाभ और हानि के लिए ज़िम्मेवार हैं। इसी कंपनी ने कल रात्रि पाली में अचानक स्ट्राइक कर दिया। प्रोडक्शन क्षति को रोकने के लिए रात्रि पाली में उपस्थित BSL कर्मचारी (BSL Employee) ने अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्पादन को बाधित होने से बचाया। सिर्फ इतना ही नहीं, सारे कर्मचारी कल रात्रि पाली से आज प्रथम पाली में 11 बजे तक डटे रहे।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

बता दे कि एसएमएस न्यू के LF कास्टर में तीनों पाली मिलाकर कुल 20-25 कर्मचारी ही ऑपरेशन में हैं। इस विषम परिस्थिति में कर्मचारियों ने ये सिद्ध कर दिया कि उत्पादकता में किसी भी बाधा को लांघकर bsl को नई ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम है। अब मैनेजमेंट को भी इनके मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, रेस्ट रूम और पार्किंग शेड इत्यादि से वंचित नहीं रखना चाहिए, क्योंकि bsl का अपना पुराना नारा है हमारे कर्मचारी हमारा गौरव।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

SMS का LF एंड Caster bsl का पहला ऐसा शॉप है, जिसे प्राइवेट पार्टी चला रहा है। एक तरह से देखा जाए तो प्राइवेटाइजेशन की तरफ का एक और कदम है। और यहां कर्मचारियों का संख्या नाममात्र का है। और ऐसे में कर्मचारी जहां एक तरफ अधूरा पे रिवीजन की मार झेल रहे है। वहीं, दूसरे तरफ प्लांट को क्षति से भी बचाने में ड्यूटी में अतिरिक्त समय देकर मिसाल कायम कर रहे है। कर्मचारियों ने मांग कर दिया है कि प्रोडक्शन और मेंटेनेंस के काम से प्राइवेट कंपनियों को दूर रखा जाए। निजीकरण की आग में प्लांट में डालने से बचाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117