Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant: आलोक वर्मा मंडे को लेंगे डायरेक्टर इंचार्ज का चार्ज, कैबिनेट ने लगाई मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant: आलोक वर्मा मंडे को लेंगे डायरेक्टर इंचार्ज का चार्ज, कैबिनेट ने लगाई मुहर

12/01/2025 (Last updated: 12/01/2025) 1 minute read
SAIL Rourkela Steel Plant Alok Verma will take charge as Director Incharge on Monday, Cabinet approved

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के सचिवालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा चयनित आलोक वर्मा के नाम को स्वीकृति दे दी है।

आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक 31 जनवरी को रिटायर हो चुके हैं।

बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी को मिला है अतिरिक्त चार्ज।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। डायरेक्टर इंचार्ज के रूप में चयनित आलोक वर्मा के नाम पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। भारत सरकार की ओर से इसे जारी किया गया है। सेल कारपोरेट आफिस से यह आदेश सोमवार सुबह जारी किया जाएगा।

उम्मीद है कि दोपहर तक आलोक वर्मा नए डायरेक्टर इंचार्ज के रूप में कामकाज संभाल लें। आरएसपी प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के सचिवालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा चयनित आलोक वर्मा के नाम को स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कार्यकारी निदेशक (ईडी) आलोक वर्मा को प्रभारी निदेशक (राउरकेला स्टील प्लांट) के पद पर नियुक्त करने के इस्पात मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

ये खबर भी पढ़ें: हार्ड कोर फर्नेस एक्सपर्ट अतनु भौमिक का SAIL RSP में युग खत्म, बनी फिल्म, BSL DIC बीके तिवारी ने दी विदाई

पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 28 फरवरी 2029 तक होगी। बता दें कि आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अतनु भौमिक 31 जनवरी को रिटायर हो चुके हैं।

इनके स्थान पर बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी बीके तिवारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। खास बात यह है कि एक पखवाड़े के भीतर ही कैबिनेट ने मुहर लगा दी।

कैबिनेट से मुहर लगने पर सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव परविंदर सिंह, बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने सरकारी आईटीआई से किया एमओयू साइन

आलोक वर्मा दो साल पहले बोकारो प्रमोशन से प्रमोट होकर राउरकेला आए थे। बतौर ईडी माइंस आरएसपी आए थे। सितंबर में ईडी वर्क्स एसआर सूर्यवंशी के रिटायरमेंट के बाद इन्हें ईडी माइंस के साथ ईडी वर्क्स का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS
आलोक वर्मा ने बोकारो से ही कॅरियर शुरू किया था। हॉट स्ट्रिप मिल में सीजीएम थे। इसके पहले सीआरएम में भी कार्य कर चुके हैं। ज्यादातर समय एचएसएम में ही बीता है। बोकारो में ही जन्में और स्कूल-नौकरी की शुरूआत भी यहीं से की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट खाली न कराए आवास, सेल दुर्गापुर के तर्ज पर लाइसेंस पर दीजिए मकान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: English से परेशान हो रहे BSP कर्मचारी, BWU से CGM बोले-आगे से हिंदी में आएगा सर्कुलर
Next: एम्स रायपुर, मेकाहारा अस्पताल के पास बनेगी 1000 बेड की डॉरमेट्री, गौतम अडानी छत्तीसगढ़ में करेंगे 65 हजार करोड़ का निवेश

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.