Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया लिमिटेड: डब्ल्यूसीएल में हैप्पी स्कूल परियोजना शुरू
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

कोल इंडिया लिमिटेड: डब्ल्यूसीएल में हैप्पी स्कूल परियोजना शुरू

24/01/2025
Coal India Limited: Happy School Project started in WCL

कोल इंडिया लिमिटेड की एक सीएसआर फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें संगठन की व्यापक सामुदायिक कल्याण पहलों को उजागर किया।

  • कोल इंडिया लिमिटेड के स्वर्ण जयंती वर्ष के तारतम्य में की गई परियोजना प्रारंभ।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने डॉ. राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल में “हैप्पी स्कूल” परियोजना का शुभारंभ किया।

हैप्पी स्कूल परियोजना सरकारी स्कूलों के पुनर्निर्माण पर केंद्रित है। इस परियोजना के अंतर्गत स्कूल की इमारत को सीखने के साधन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस अभिनव योजना से नागपुर नगर निगम के पांच स्कूल लाभान्वित होंगे, जिससे लगभग 1,055 छात्रों तक इस योजना का सीधा लाभ पहुंचेगा।

यह योजना डॉ. श्रीकांत जिचकर फाउंडेशन द्वारा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की सीएसआर वित्तीय सहायता से क्रियान्वित की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में श्रीमती आंचल गोयल, आईएएस, अपर आयुक्त, नागपुर नगर निगम (एनएमसी) बिक्रम घोष, निदेशक (कार्मिक)/निदेशक (वित्त), डब्ल्यूसीएल साधना सैय्यम, शिक्षा अधिकारी, एनएमसी सीमा खोब्रागड़े, स्कूल निरीक्षक सुनंदा लोखंडे, प्रधानाचार्या, राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल तथा डॉ. श्रीकांत जिचकर फाउंडेशन की मैत्रेयी जिचकर उपस्थित रहे।

निदेशक (कार्मिक/वित्त) बिक्रम घोष ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल द्वारा किए जा रहे प्रभावी सीएसआर परियोजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रगति का प्रबल मार्ग है तथा इस दिशा में डब्ल्यूसीएल अपना सहयोग निरंतर जरी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल, शिक्षा के क्षेत्र में, कोल इंडिया एवं डब्ल्यूसीएल की सीएसआर गतिविधियों के प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास है।

इस दौरान स्कूल की पुनर्निर्मित कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। डब्ल्यूसीएल के तराश योजना के अंतर्गत पढ़ रहे एनएमसी स्कूलों के छात्रों का सम्मान किया गया। साथ ही राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल के कक्षा 10वी के टॉपर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड की एक सीएसआर फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें संगठन की व्यापक सामुदायिक कल्याण पहलों को उजागर किया गया।

कार्यक्रम का समापन राम मनोहर लोहिया एनएमसी स्कूल की प्रधानाचार्या सुनंदा लोखंडे द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे

Related Stories

Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.