Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Big News: 15 साल बाद 15 हजार अधिकारियों को मिल रहा 11 माह के बकाया पर्क्स का एरियर, ढाई लाख तक आएगी रकम, CPRS में दिखा डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Big News: 15 साल बाद 15 हजार अधिकारियों को मिल रहा 11 माह के बकाया पर्क्स का एरियर, ढाई लाख तक आएगी रकम, CPRS में दिखा डिटेल

30/01/2025 (Last updated: 30/01/2025) 1 minute read
SAIL-Big-News-After-15-years_-officers-are-getting-11-months-arrears-of-outstanding-perks_-details-s (1)

सेल में 26-11-2008 से 04-10-2009 के 11 माह के पर्क्स की राशि के भुगतान हेतु कैट के समक्ष केस दायर किया था।

बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी का धन्यवाद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के पूर्व अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। बकाया पर्क्स के एरियर की राशि कितनी-कितनी बन रही है, यह घोषित कर दिया गया है। सीपीआरएस में अब दिखना शुरू हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब ढाई लाख रुपए तक अधिकारियों के खाते में आएगा।

सेफी चेयरमेन एवं बीएसपी ओए के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर का कहना है कि जुलाई में ही इस्पात मंत्रालय से इसे स्वीकृति मिल गई थी। भुगतान की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है।

बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी का धन्यवाद। बोकारो दौरे पर मंत्री जी से मिलकर मांग की गई थी। अब 11 माह के पर्क्स के एरियर को CPRS/Employee Services में दिख गया है। सेल चेयरमैन और इस्पात मंत्री का शुक्रिया।

सेफी वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय ने कहा-लंबे संघर्ष का नतीजा अब आया है। सेफी की लड़ाई काम आई। दिसंबर में सेफी प्रतिनिधिमंडल ने इसपात मंत्री और सेल चेयरमैन से मुलाकात कर जल्द भुगतान की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा योजना, कर्मचारी भविष्य निधि योजना और एनपीएस पर बड़ा अपडेट

सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने कहा कि एक लंबा संघर्ष करते हुए 15 वर्षों से सेल के अधिकारियों को 11 माह के लंबित पर्क्स के एरियर्स भुगतान अब हो रहा है। सेफी ने इस न्याय संगत मांग के लिए कैट और कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी और उसमें सेल अधिकारियों के पक्ष में फैसला हासिल हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: रिटायरमेंट तारीख से पहले जारी होगा पेंशन पीपीओ ऑर्डर

सेल के 15000 तत्कालीन अधिकारी होंगे लाभान्वित

सेफी चेयरमेन एवं बीएसपी ओए के अध्यक्ष एनके बंछोर ने बताया कि सेफी के संघर्ष तथा अदालतों के इस निर्णय के पश्चात इस्पात मंत्रालय के स्वीकृति से सेल के लगभग 15000 तत्कालीन कार्यपालकगण जो 26.11.2008 से 04.10.2009 के बीच सेवारत थे, जिसमें बीएसपी के लगभग 4000 तत्कालीन कार्यपालकगण भी लाभान्वित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अटक रही पेंशन, जानिए कारण

15 वर्षों का लंबा संघर्ष

ओए महासचिव परविंदर सिंह ने संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सबसे पहले सेफी ने सेल में 26-11-2008 से 04-10-2009 के 11 माह के पर्क्स की राशि के भुगतान हेतु कैट के समक्ष केस दायर किया था। जिसमे कैट ने आदेश क्रमांक ओए/350/00191/2014 दिनांक 15.02.2016 द्वारा सेफी के पक्ष में आदेश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन बिल्डिंग के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट, लगी भीषण आग
Next: कल्याण कॉलेज के विज्ञान संकाय में एल्युमिनी मीट, 80 स्टूडेंट्स शामिल, की खुलकर बात

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.