Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 पर बड़ी खबर: EPFO पोर्टल पर भरा फॉर्म Delete कर बचें लाखों के नुकसान से, चाहिए फायदा तो अब सुधार का मौका
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 पर बड़ी खबर: EPFO पोर्टल पर भरा फॉर्म Delete कर बचें लाखों के नुकसान से, चाहिए फायदा तो अब सुधार का मौका

04/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-news-EPS-95-Avoid-loss-of-lakhs-by-deleting-the-filled-form-on-EPFO-​​portal-If-you-want-benefit-then-now-is-the-chance-to-update
  • ईपीएस 95 पेंशनर्स संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने Suchnaji.com को बताया कि फॉर्म भरने के बाद अगर किसी का अब मन बदल गया है कि उसे अपना फॉर्म वापस लेना है तो उसे मौका दिया जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 (EPS 95) को लेकर हर एक खबर आपके लिए जरूरी है। यह खबर भी बहुत ही खास है। आपको अपनी गलतियां सुधारने का पूरा मौका दिया जा रहा है। ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने में जो गलती की गई है, उससे सुधारने या फॉर्म नहीं भरने का मन बना लिया है तो पुराना फॉर्म डिलीट करने का मौका अब मिल गया है।

ये खबर भी पढ़ें:      RINL Privatization: 811वें दिन भी Vizag Steel Plant का आंदोलन जारी, BJP छोड़ सभी का समर्थन, नेशनल हाइवे जाम, ट्रेड यूनियन नेता भी गिरफ्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organization) का कहना है कि हायर पेंशन के लिए आवेदन करते समय यदि कोई त्रुटि हो गई हो तो उसे डिलीट करके, योग्य पात्र दोबारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसके लिए ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल में Delete Application का प्रावधान दिया गया है। डिलीट करने के बाद यदि आवेदनकर्ता चाहे तो दोबारा या नया आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें:  सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

ईपीएफओ ने सभी क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन को आदेश जारी कर दिया है। अब संबंधित पेंशनर्स, कर्मचारी इसका लाभ ले सकते हैं। ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म के सत्यापन के लिए आवेदन को हटाना और पुनः जमा करने का मौका दिया गया है।

ईपीएस 95 पेंशनर्स संघर्ष समिति के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने Suchnaji.com को बताया कि फॉर्म भरने के बाद अगर किसी का अब मन बदल गया है कि उसे अपना फॉर्म वापस लेना है तो उसे मौका दिया जा रहा है। फॉर्म को डिलीट किया जा सकता है। साथ ही उसकी पुरानी पेंशन भी चलती रहेगी। फॉर्म डिलीट करने की वजह से उसके पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

बताया जा रहा है कि पेंशनभोगियों, ईपीएफ सदस्यों ने विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए उनके आवेदनों में त्रुटियों को ठीक करने और अपलोड करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने की मांग की थी। इसको संज्ञान में लेकर ऑनलाइन कार्यप्रणाली में सुधार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:    पोस्टल यूनियन की मान्यता रद्द: किसान आंदोलन में फंडिंग पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ समूह ‘सी’ और एनएफपीई पर एक्शन पर एक्शन

कर्मचारियों को ‘डिलीट एप्लिकेशन’ के लिए एक बटन प्रदान किया गया है। कर्मचारी आवेदन को हटाने के बाद, यदि वह चाहे तो सही विवरण/अपलोड के साथ विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए एक नया आवेदन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, इस बटन का उपयोग केवल तभी किया जा सकता है जब नियोक्ता ने कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन पर कार्रवाई नहीं की हो।

जहां नियोक्ता ने विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन पर पहले ही कार्रवाई कर दी है, कर्मचारी डिलीट बटन का उपयोग करने में सक्षम नहीं होगा। हालाँकि, ऐसे मामलों में भी, कर्मचारी को 23.04.2023 के प्रधान कार्यालय के परिपत्र (2023 की क्रम संख्या 18) के अनुसार फील्ड कार्यालयों द्वारा विकल्प / संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन की जांच के बाद त्रुटियों को सुधारने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL NEWS: कोल इंडिया के चेयरमैन होंगे CCL के CMD पीएम प्रसाद, जून में रिटायर हो रहे प्रमोद अग्रवाल
Next: Coal India ने 5 साल में 23% बढ़ाया कोयला प्रोडक्शन, PM Modi भी गदगद

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.