Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को हाइवा ने ठोका, आइसीयू में भर्ती, चालक चोटिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को हाइवा ने ठोका, आइसीयू में भर्ती, चालक चोटिल

04/02/2025 (Last updated: 04/02/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant employee on duty injured in road accident, admitted in ICU

भिलाई पॉवर हाउस ब्रिज से उतरते ही हादसा हुआ है। रेती से भरा हाइवा टाउनशिप की ओर से नंदिनी मार्ग पर जा रहा था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वहीं, हाइवा चालक स्टेरिंग से फँसा हुआ है। अफरा-तफरी के बीच बाइक सवार बीएसपी कर्मचारी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

भिलाई पॉवर हाउस ब्रिज से उतरते ही हादसा हुआ है। रेती से भरा हाइवा टाउनशिप की ओर से नंदिनी मार्ग पर जा रहा था। ब्रिज से उतरते ही वह अनियंत्रित हुआ और सामने से आ रह बीएसपी कर्मचारी को ठोकर मार दिया। जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें आसान शब्दों में समझिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये घोषणाएं

Road Accident में बीएसपी के कोक ओवन कर्मचारी चार्जमैन 55 वर्षीय Ramphal Poorna जख्मी हैं। जनरल शिफ्ट में ड्यूटी आते समय हादसा हुआ। सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि रामफल पुरना अपने निवास स्थान स्टील नगर कैंप-1 भिलाई से जनरल शिफ्ट में ड्यूटी आ जा रहे थे। घर से हंसी-खुशी निकले थे। नंदनी रोड से सेक्टर-1 भिलाई टाउनशिप वाले ओवर ब्रिज पर चढ़ने से पहले ही हाइवा ने ठोकर मार दिया। गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में एचडी कुमार स्वामी बोले-भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना किया हूं, RINL को बनाऊंगा देश का नंबर 1 प्लांट

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि रेत से भरा हाईवा लोहे के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा के सामने का हिस्सा पूरा अंदर घुस गया। हाइवा में बैठा चालक और परिचालक दोनों उसके अंदर फंस गए।

हाइवा नंदिनी की तरफ जाते समय डिवाइडर पर लगे बड़े से लोहे के पोल से टकरा गया। लोगों ने किसी तरह से हाइवा के अंदर से परिचालक को बाहर निकाला लेकिन चालक स्टेरिंग के बीच में ही फंसा हुआ था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: तेंदुए ने करा दिया भिलाई स्टील प्लांट में सेफ्टी नॉर्म्स का पालन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: कर्मचारियों को मिला माई आरएसपी-माई आइडेंटिटी अवॉर्ड
Next: Basant Panchami 2025: अलग-अलग डिपार्टमेंट के बजाए सामूहिक रूप से कल्याण कॉलेज में मनाया बसंत पंचमी, मां सरस्वती की उपासना

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.