Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मचारियों की जा रही जान, हो रहे जख्मी, पर साहब के पास टाइम नहीं-सीटू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मचारियों की जा रही जान, हो रहे जख्मी, पर साहब के पास टाइम नहीं-सीटू

05/02/2025 1 minute read
BSP employees are losing their lives and getting injured, but sir has no time - CITU

सीटू ने कहा-सीटू की टीम आज या कल मुख्य महाप्रबंधक सेफ्टी के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक करना चाहता था।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र से किसी भी तरह का संबंध न रखने वाले कोई भी भारी वाहन को भिलाई परिसीमन क्षेत्र में वर्जित किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 4 फरवरी को सुबह लगभग 8:30 बजे नंदिनी रोड ओवर ब्रिज में गलत दिशा से रेत से भरे डंपर के अनियंत्रित ढंग से घुस जाने के कारण ड्यूटी जा रहे कोक ओवन विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय रामफल पूरना दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिनका इलाज के दौरान पैर काटना पड़ गया।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

इस मुद्दे को लेकर बुधवार को सीटू की टीम मुख्य महाप्रबंधक सेफ्टी के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पत्र दिया। पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक वर्क्स एवं डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) को प्रेषित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें आसान शब्दों में समझिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये घोषणाएं

सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी ने कहा-सीटू की टीम आज या कल मुख्य महाप्रबंधक सेफ्टी के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक करना चाहता था। किंतु उनके कार्यालय ने मुख्य महाप्रबंधक सेफ्टी से बातचीत कर सूचना दिया कि वे बहुत व्यस्त चल रहे हैं, उनके पास टाइम नहीं है। वे शनिवार को बैठक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

इस संदर्भ में सीटू का दो टूक मानना है कि सुरक्षा प्रथम का नारा देने वाली प्रबंधन को सुरक्षा के मुद्दे पर बात करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सीटू बैठकों के विषय में हमेशा कहता है कि कर्मियों एवं आमजन से जुड़े हुए मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कार्यालय समय समाप्त होने के बाद भी सीटू बैठक करने के लिए तैयार रहता है। प्रबंधन से भी कई बार इस बात को कह चुका है। सीटू को समय देते समय प्रबंधन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

गंभीर नहीं है रोड सेफ्टी को लेकर प्रबंधन

सीटू नेताओं ने कहा-सुरक्षा के मुद्दे पर अनेकों बार पत्र देने के बाद भी सड़क सुरक्षा को लेकर प्रबंधन गंभीर नजर नहीं आता है, जिसके परिणाम स्वरूप अब जान पर बन आने वाली घटनाएं संयंत्र के परिसीमन क्षेत्र के अंदर घटने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्‍यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्‍ताव

इससे प्रबंधन अपना पीछा नहीं छुड़ा सकता। सीटू नेता ने कहा कि 18 नवंबर 2023 को निजी काम के लिए भिलाई के अंदर के मार्गों का इस्तेमाल करते हुए राजहरा जा रहे ट्रक की चपेट में आने से रात्रि पाली जा रहे संयंत्र के स्टोर विभाग में कार्यरत आर कोटेश्वर राव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जबकि उस ट्रक को भिलाई के अंदर से नहीं गुजरा चाहिए था।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं

यूनियन ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। किंतु प्रबंधन ने खाना पूर्ति करके मामले को रफा दफा कर दिया। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में और गंभीर घटनाएं सामने आ सकती है

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉमर्स

दुर्घटना हो जाने के बाद हरकत में आती है प्रबंधन

सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सीटू ने कहा कि दुर्घटना होने के बाद तो सभी हरकत में आ जाते हैं। किंतु दुर्घटनाएं होने की आशंकाओं को भापते हुए उनके कारणों को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास करना ही सुरक्षा प्रबंधन का कार्य है। किंतु अक्सर देखते हैं कि सुरक्षा प्रबंधन हो या संयंत्र का कार्मिक अथवा वर्क्स प्रबंधन हो सभी घटना दुर्घटना हो जाने के बाद ही हरकत में आते हैं। मामला ठंडा होते ही खुद भी उस मामले को लेकर ठंडे पड़ जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल

बाहरी भारी वाहनों के प्रवेश निषेध का शक्ति से पालन करवाए प्रबंधन

सीटू ने उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन से कहा है कि रोड सेफ्टी के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र से किसी भी तरह का संबंध न रखने वाली कोई भी भारी वाहन को भिलाई परिसीमन क्षेत्र में प्रवेश निषेध का शक्ति से पालन करवाने हेतु शासन प्रशासन से चर्चा कर समुचित उपाय किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार फंसे, BSP पर डेढ़ करोड़ का फाइन, संयुक्त यूनियनें पहुंची डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी के पास
Next: मौत पर खुला था राज, BSP के सभी ठेका श्रमिकों का अनिवार्य हो 10 लाख का दुर्घटना बीमा, AWA का दें 3700 रुपए

Related Stories

The gate of the Bokaro Steel Plant ADM building will now remain closed from 1 PM to 3 PM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसे से सबक: बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग का गेट दोपहर 1 से 3 बजे तक अब रहेगा बंद

Azmat ali 21/08/2026
Bhilai Steel Plant Ministry Team Explains Details on the Impact of the 4 New Labour Codes on Workers 2
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

4 नए लेबर कोड पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय का पहला संवाद Bhilai Steel Plant में शुरू, प्रेजेंटेशन के बाद यूनियन-श्रमिक दागेंगे सवाल

Azmat ali 21/08/2026
IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

The gate of the Bokaro Steel Plant ADM building will now remain closed from 1 PM to 3 PM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसे से सबक: बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग का गेट दोपहर 1 से 3 बजे तक अब रहेगा बंद

Azmat ali 21/08/2026
Bhilai Steel Plant Ministry Team Explains Details on the Impact of the 4 New Labour Codes on Workers 2
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

4 नए लेबर कोड पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय का पहला संवाद Bhilai Steel Plant में शुरू, प्रेजेंटेशन के बाद यूनियन-श्रमिक दागेंगे सवाल

Azmat ali 21/08/2026
IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.