Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार फंसे, BSP पर डेढ़ करोड़ का फाइन, संयुक्त यूनियनें पहुंची डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी के पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार फंसे, BSP पर डेढ़ करोड़ का फाइन, संयुक्त यूनियनें पहुंची डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी के पास

05/02/2025 1 minute read
Allegations on former ED Works Anjani Kumar, fine of Rs 1.5 crore on BSP, joint union leader reached Deputy Director Health and Safety Office

पहली बार संयुक्त यूनियन के नेता एक साथ डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय के पास पहुंच गए। कर्मचारियों का मुद्दा उठाया गया।

  • हादसों को लेकर बीएसपी पर करीब डेढ़ करोड़ का फाइन किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही है। नौबत एफआइआर तक पहुंचती दिख रही है। कर्मचारियों को प्रमोशन से रोकने और लगातार हादसों पर संयुक्त यूनियन ने अब तेवर दिखाया है।

ये खबर भी पढ़ें: बिग न्यूज: सेल से रिटायर्ड अफसरों को बधाई हो, 11 माह के पर्क्स के एरियर का आदेश जारी

पहली बार संयुक्त यूनियन के नेता एक साथ डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय के पास पहुंच गए। पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा-ऐसी परिस्थिति बना दी है, जिसकी वजह से सबको यहां पड़ा है। अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में मजदूर की मौत पर हंगामा, अधिकारियों से भिड़ंत, CGM सेफ्टी के सामने उड़ी धज्जियां

संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने कहा कि सारी बातों को सुनने के बाद डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय ने जानकारी दी कि हादसों को लेकर बीएसपी पर करीब डेढ़ करोड़ का फाइन किया गया है। डेढ़ करोड़ रुपए का फाइन होने की वजह से यह मामला आडिट तक पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%

यूनियन नेताओं ने बताया कि पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार अधिकारियों को गाली देते रहे और प्रोडक्शन का दबाव बनाने में व्यवस्त रहे। इसकी वजह से असुरक्षित काम को बढ़ावा मिला और लगातार हादसे होते रहे। कर्मचारियों की मौत तक हुई।
हादसे पर चर्चा के दौरान जानकारी यह बात सामने आई कि अंजनी कुमार रिटायरमेंट से 5 दिन पहले से छुट्टी पर थे। इस पर यूनियन नेताओं ने कहा-उन्होंने पॉवर का गलत इस्तेमाल किया है। कंपनी को फाइन के रूप में डेढ़ करोड़ की चपत लगाई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel plant: परिवहन-डीजल संगठन के कर्मचारियों की विदाई में सब भावुक

साथ ही जब वह पांच दिन तक छुट्टी पर थे, जो प्लांट के अंदर उद्घाटन समारोह में कैसे शामिल होते रहे। हर दिन आफिस में बैठ रहे थे। लगातार अपने पॉवर का इस्तेमाल करते रहे। कागज में ईडी ऑपरेशन राकेश कुमार को रखा गया, तो गार्डन का उद्घाटन भी राकेश कुमार से ही कराना चाहिए था।

ये खबर भी पढ़ें: तेंदुए ने करा दिया भिलाई स्टील प्लांट में सेफ्टी नॉर्म्स का पालन

डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय से मुलाकात करने वालों में इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह, सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी, बीएमएस से चन्ना, एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, एटक महासचिव विनोद सोनी, एक्टू महासचिव बृजेंद्र तिवारी, लोइमू महासचिव सुरेंद्र मोहंती, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्‍यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्‍ताव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन 9 हजार की मांग, जंतर-मंतर पर 11 को प्रदर्शन, भिलाई की बैठक में फैसला
Next: BSP कर्मचारियों की जा रही जान, हो रहे जख्मी, पर साहब के पास टाइम नहीं-सीटू

Related Stories

Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
Durgapur Steel Plant 3-km Rally held Message of Unity on Mahatma Gandhis 157th Birth Anniversary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: 3 किलो मीटर तक निकाली रैली, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर एकता का संदेश

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.