Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • New India Co-operative Bank: 122 करोड़ का घोटाला, RBI ने NICB Bank किया बंद, जीएम पर FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

New India Co-operative Bank: 122 करोड़ का घोटाला, RBI ने NICB Bank किया बंद, जीएम पर FIR

15/02/2025 1 minute read
New India Cooperative Bank 122 crore scam, RBI closes NICB Bank FIR against GM

बैंक के जीएम हितेश मेहता पर 122 करोड़ के घोटाले का आरोप। ईओडब्ल्यू ने आरोपी हितेश मेहता को समन भेजा है। बैंक के कस्टमर परेशान।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार और केंद्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। बैंक में 122 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसको संज्ञान में लेकर आरबीआई ने बैंक को बंद कर दिया है। पैसा जमा करने और निकालने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, जीएम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

New India Cooperative Bank में 122 करोड़ के घोटाले का राज एक अधिकारी ने ही खोला है। RBI ने NICB Bank पर 6 माह के लिए बैन लगा दिया है। बैंक के जनरल मैनेजर हितेश मेहता पर आरोप है कि उन्होंने 122 करोड़ का घोटाला किया है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी हितेश मेहता को समन भेजा है। बुक ऑफ एकाउंट की फॉरेंसिक ऑडिट कराई जाएगी, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन: अमूल्य प्रियदर्शी की जगह अब SEWA के नए सचिव मनीष पंत

बैंक के एक अधिकारी ने शिकायत की थी। कैश की हेराफेरी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई थी। आरोपी हितेश पहले दादर, गोरेगांव शाखा के जीएम रह चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या वहां भी इस तरह का कोई घोटाला किया गया है।

मुख्य एकाउंटेंट की शिकायत पर दादर थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। एंट्री बुक्स और एकाउंट में मिलान करने पर राज खुला कि 122 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

इन शर्ताें के साथ पैसा निकालने की छूट 

खबर मिलते ही खाताधारकों की भीड़ बैंक पर उमड़ी। आरबीआई ने पैसा जमा करने और निकासी पर रोक लगा दिया है। डिपॉजिटर्स डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation ) से 5 लाख रुपये तक डिपॉजिट इंश्योरेंस क्लेम अमाउंट पाने की छूट दी गई है।

साथ ही यह शर्त लगाई गई कि 90 दिनों तक 5 लाख रुपए तक निकाल सकते हैं। इसको लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। 2020 से 2025 के बीच की धांधली बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

जानिए कस्टमर क्या बोल रहे

शनिवार को भी बैंक खुला हुआ है। बैंक की तरफ से पर्चियां दी जा रही है, जिनके यहां लॉकर हैं। एक कस्टमर ने बताया कि उनका करंट एकाउंट है। लेबर को सैलरी देना है। काम करना मुश्किल हो गया है। स्मॉल कंपनी है, अब कैसे काम करें। बैंक की तरफ से कोई अपडेट नहीं आ रहा है।

एक कस्टमर ने कहा-आरबीआई ने इसको पहले क्यों नहीं पकड़ा। बच्ची की परीक्षा है, फीस जमा करना है, अब कैसे होगा। एक कस्टमर ने कहा-जीवन भर की कमाई को बैंक में जमा किया है। यहां कोई उद्योपतियों का खाता नहीं है। आम जनमानस का पैसा है।

आरबीआई का ऑडिटर क्या कर रहा है। इसलिए महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार और केंद्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन: ईपीएफओ और Pro Rata Pension Calculation पर बड़ा दावा
Next: Employees Pension Scheme 1995: महंगाई 6-7 गुणा बढ़ी, पर पेंशन वही 1000 रुपए

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.