Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोनस और एरियर पर हल्ला बोल होगा बोकारो में, क्या आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस और एरियर पर हल्ला बोल होगा बोकारो में, क्या आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक

Azmat ali 12/08/2025 1 minute read
There Will Be a Protest Against Bonus and Arrears in Bokaro Will the Voice Reach Delhi

हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ के नेताओं ने शॉप्स एवं फाउंड्री विभाग के मजदूरों के साथ मीटिंग की।

तत्काल बकाया सम्पूर्ण एरियर और दुर्गा पूजा से पहले 80000 बोनस का भुगतान किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी 20 अगस्त को ईडी वर्क्स कार्यालय के सामने हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियों और समर्थन के लिए शॉप्स एवं फाउंड्री विभाग के मजदूरों की मीटिंग हुई। हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ के नेताओं ने संबोधित किया।

संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार ने ज्वलंत 15 मुददो को जोरदार तरीके से उठाया। महामंत्री प्रमोद कुमार देव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज के वर्तमान परिस्थित मे हम मजदूर को अपने अधिकार व सम्मान के लिए संगठित रहना होगा। प्रबंधन के तुगलकी फरमान का मुंह तोड जवाब देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: दिवाली और छठ की छुट्टी का उठाइए फायदा, रेल यात्रियों को ऑफर, रेलवे देगा किराए पर 20% छूट

इस वित्त वर्ष जो हमने अपना खून पसीना बहा कर सेल को अप्रत्याशित लाभ दिलाया है। जिसपर प्रबंधन को स्वतः हमारी लंबित पड़े मांगो पर पर पहल करना चाहिए था और इसका निराकरण करना चाहिए था। मगर प्रबंधन के नकारात्मक रवैए से मजदूरों में आक्रोश है।

इसलिए हम इस सभा के माध्यम से प्रबंधन से मांग करते हैं कि तत्काल हमारा बकाया सम्पूर्ण एरियर, और दुर्गा पूजा से पहले रुपये 80000 का भुगतान किया जाए। ठेका कर्मी का भी मुनाफा मे अहम योगदान है। इसलिए प्रबंधन इस पर अविलंब पहल करे और पूजा पूर्व इनको भी बोनस का भुगतान करे।

महामंत्री ने कहा-20 अगस्त को अधिशासी निदेशक (संकाय) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे और इतना जोरदार हल्ला होगा कि मजदूरों की आवाज दिल्ली तक गूंज उठेगी।

ये खबर भी पढ़ें: अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी

इस कार्यक्रम में प्रकाश चटर्जी, मुकेश रंजन सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप प्रसाद भगत, गौतम सिंह चौधरी, पंकज कुमार सिंह, लखन महतो, चंद्रशेखर मंडल, रामजी सिंह यादव, अरुण कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार, नरसिंह गोस्वामी, कुमार अभिषेक, भारत भारती, अजय शर्मा, दीपक कुमार, श्रीकांत देव आदि शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के अस्पताल भी बीमार, हाईकोर्ट नाराज, कांग्रेस ने साय सरकार को लपेटा
Next: अंबेडकर और बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनेगा बोकारो में, एससी-एसटी आरक्षण पर प्रबंधन राजी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.