Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

11/02/2025 1 minute read
Breaking News: Fire broke out in the residence of Bokaro Steel Plant, employee, wife and child saved their lives

बोकारो जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारी देवेंद्र कुमार सेठी के सेक्टर 12बी के आवास संख्या 2065 में भीषण आग लगी है। पड़ोसियों ने बुझाई आग।

  • वर्षों पुरानी वायरिंग को बदलने की मांग BAKS ने की है,लेकिन उसे अब तक पूरा न करना इस प्रकार की घटनाओं को दावत देना ही है। कर्मचारी दहशत में रहने को विवश हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL- Bokaro STeel plant) टाउनशिप से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक आवास में शार्ट सर्किट से आग लग गई है। गनिमत था कि कर्मचारी अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाहर टहलने के लिए निकले थे, तभी पड़ोसी ने आग लगने की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कर्मचारी लाइसेंस पर लें 100 रुपए के फॉर्म पर 400 स्क्वायर फीट तक का मकान, 650 स्क्वायर फीट की मांग अधूरी

भागते हुए मौके पर पहुंचे तो घर से आग की लपटें निकल रही थी। पड़ोसी ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। इस बीच आसपास के रहने वाले घरों से पानी लेकर दौड़ पड़े। किसी तरह आग को काबू किया। आग नियंत्रित होने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। फिलहाल, परिवार दहशत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: आयुष्मान योजना: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में फर्जी क्लेम करने वाले 28 अस्पतालों पर एक्शन, 15 हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

बोकारो जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारी देवेंद्र कुमार सेठी सेक्टर 12 बी के आवास संख्या 2065 में परिवार संग रहते हैं। राउरकेला के मूल निवासी देवेंद्र दिन में ड्यूटी से आने के बाद 6 साल के बेटे और पत्नी के साथ आराम कर रहे थे। सब लोग सो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: एथिकल स्टील का नारा, सीटू ने ये भी जोड़ा

शाम 4 बजे बच्चे की नींद खुली और वह साइकिल चलाने की जिद करने लगा। पति-पत्नी बच्चे को लेकर स्ट्रीट पर निकल गए। घर से निकले 5 मिनट भी नहीं हुआ था कि पड़ोसी ने फोन करके जानकारी दी कि आग लगी है। मौके पर पहुंचे तो सबकुछ जल रहा था। एसी, इन्वर्टर, जरूरी सामान, कपड़े जलकर राख हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: सामग्री प्रबंधन के 42 कर्मचारी पुरस्कृत

नगर सेवाएं विभाग को खबर दी गई। इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और मेन स्वीच का कनेक्शन काटकर चला गया। घर में बिजली का इंतजाम करने पर वह कोई जवाब दिए ही घर से चला गया। फिलहाल, रात कैसे गुजरेगी यह बड़ा सवाल परिवार के सामने है।

ये खबर भी पढ़ें: बाहरी वाहनों को बीएसपी क्षेत्र में प्रतिबंधित करने की मांग, आईजी, एएसपी से मिले सीटू नेता

पीड़ित परिवार का कहना है कि बेड रूम तक आग पहुंची। जहां आग ने तांडव मचाया, वहीं बेटा-पत्नी संग कर्मचारी था। अगर, कुछ समय और सोए रह गए होते तो अनहोनी हो सकती थी। आग लगने से कुछ मिनट पहले ही घर से बाहर निकल गए थे। ईश्वर का शुक्रिया अदा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के ईडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा अब SAIL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट मुहर का इंतजार

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि एक तरफ नगर सेवा विभाग का विद्युत अनुरक्षण विभाग अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए डायरेक्टर इंचार्ज से शाबाशी ले रहा है। वहीं, दूसरी ओर अभी ग्रीष्म ऋतु का आगमन भी नहीं हुआ और कर्मचारियों के घरों में शर्ट सर्किट होने की घटना सामने आ रही है। वर्षों पुरानी वायरिंग को बदलने की मांग BAKS ने की है,लेकिन उसे अब तक पूरा न करना इस प्रकार की घटनाओं को दावत देना ही है। कर्मचारी दहशत में रहने को विवश हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL ने BSP को 5 विकेट से रौंदा, सेलम, RINL, DSP ने जीते मैच, RSP, ISP, VISL हारा
Next: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 100 से ज्यादा Trainees उतरे खेल के मैदान में, पुरस्कारों की झड़ी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.