Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ के अस्पताल भी बीमार, हाईकोर्ट नाराज, कांग्रेस ने साय सरकार को लपेटा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के अस्पताल भी बीमार, हाईकोर्ट नाराज, कांग्रेस ने साय सरकार को लपेटा

Azmat ali 12/08/2025 1 minute read
Chhattisgarhs Hospitals Are Sick High Court is also Angry Congress Blames The Government

छत्तीसगढ़ की जनता को स्वास्थ्य के नाम पर धोखा नहीं, हक चाहिए। सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन होगा।

  • डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती तत्काल की जाए।
  • दवाओं और उपकरणों की कमी को 15 दिनों में दूर किया जाए।
  • लापरवाह अधिकारियों और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति पर सख़्त नाराज़गी जताई है। इसको लेकर कांग्रेस का बयान सामने आया है। कांग्रेस का कहना है कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई है।

अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लापरवाही,दवाओं की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और बदइंतजामी से जनता का जीवन दांव पर लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान का कहना है कि न्यायालय की टिप्पणियाँ यह साबित करती हैं कि सरकार की घोषणाओं और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर है। मरीज इलाज के इंतजार में तड़प रहे हैं, उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही और सरकार केवल दिखावटी दावे करने में व्यस्त है।

ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से लेकर जिला अस्पतालों तक की स्थिति चिंताजनक है। कई केंद्रों में डॉक्टर नहीं, दवाएं नहीं और ज़रूरी उपकरण बंद पड़े हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी यह सवाल उठाया है कि आखिर जनता को उनके अधिकार का बुनियादी स्वास्थ्य ढांचा क्यों नहीं मिल रहा?

कांग्रेस शासन में शुरू सेवा बंद या कमजोर

जावेद खान ने कहा-यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं आम जनता को उपलब्ध थीं, उन्हें मौजूदा सरकार ने या तो बंद कर दिया है या कमजोर कर दिया है।

दवाई वितरण, नि:शुल्क जांच और ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल हेल्थ यूनिट जैसी सुविधाएं अब नाम मात्र रह गई हैं और हालात की सच्चाई छुपाने के लिए कुछ ही दिनों पूर्व पत्रकारों को अस्पताल के अंदर जाकर रिपोर्टिंग करने पर रोक लगा दी गई थी, क्योंकि साय सरकार में स्वास्थ्य विभाग बीमार चल रहा है। उसे दवा की जरूरत है या यूँ कहें कि छत्तीसगढ़ सरकार का स्वास्थ्य विभाग आज वेंटिलेटर पर है।

सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएँ तुरंत बहाल करें

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-हम मांग करते हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएँ तुरंत बहाल की जाए। डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती तत्काल की जाए। दवाओं और उपकरणों की कमी को 15 दिनों में दूर किया जाए। लापरवाह अधिकारियों और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

छत्तीसगढ़ की जनता को स्वास्थ्य के नाम पर धोखा नहीं, हक चाहिए। यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो हम सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल में एरियर कभी नहीं मिलेगा, बस कोर्ट का सहारा, संगठन में बदलाव, चुनाव में गठबंधन पर BMS अध्यक्ष का ये नज़रिया
Next: बोनस और एरियर पर हल्ला बोल होगा बोकारो में, क्या आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.