Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: आंकड़ों से बनता है 1 लाख 36 हजार बोनस, BAKS बोला-हक दीजिए, वरना घसीटेंगे कोर्ट में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: आंकड़ों से बनता है 1 लाख 36 हजार बोनस, BAKS बोला-हक दीजिए, वरना घसीटेंगे कोर्ट में

Azmat ali 13/08/2025 1 minute read
SAIL Bonus 1 lakh 36 Thousand Bonus is Made From Figures BAKS Said-Correct The Formula Otherwise We Will Go To Court

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने कहा-अनुमानित बोनस प्रति कर्मचारी 1 लाख 36 हजार रुपया बोनस बनेगा। यही कर्मचारियों का हक है।

सेल के उत्पादन, रिकॉर्ड, बेहतर आँकड़ो की भरमार। फिर भी अवैध बोनस फॉर्मूला बरकरार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर मांग का सिलसिला तेज हो गया है। हर स्तर पर आवाज उठाई जा रही है। सेल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए सेल के सभी प्लांट से ये आवाज उठ रही है।

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने सेल के निदेशक कार्मिक को कड़ा पत्र लिखकर एएसपीएलआईएस फॉर्मूला को बदलने की माँग किया है। अपने पत्र में यूनियनों/कार्मिको तथा प्रबंधन के बीच औद्योगिक संबंध खराब होने के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज का इंटरव्यू 22 को, BSP ED राकेश कुमार संग बैठेंगे PSU के ये 12 अधिकारी

विगत 7 सालों में उत्पादन, लाभ, टर्नओवर , एबीटा , लेबर प्रोडक्टिविटि मे रिकॉर्ड बनने तथा कर्ज में कमी, मैनपावर कॉस्ट मे कमी होने के बावजुद सेल प्रबंधन द्वारा बोनस सहित सभी मामलों में तानाशाही भरा फैसला लिया जा रहा है। अधिकतर मामलों में यूनियनों को न्यायालय की शरण में जाना पड़ रहा है। इसी के परिपेक्ष्य में यूनियन को पूरे आँकड़े के साथ पत्र लिखना पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: अंबेडकर और बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनेगा बोकारो में, एससी-एसटी आरक्षण पर प्रबंधन राजी

यूनियन द्वारा दिए गए आँकड़े उत्पादन का आँकड़ा —

वित्त वर्ष — क्रुड स्टील — सैलेबल स्टील
2024-25 —19.17 — 17.89
2023-24 — 19.24 — 18.43
2022-23 — 18.29 — 17.24
2021-22 — 17.36 — 16.89
2020-21 — 15.21 — 14.60
2019-20 — 16.15 — 15.14
2018-19 —16.26 — 15.06
(आँकड़े मिलियन टन में)

कंपनी द्वारा किया गया व्यापार /कुल बिक्री (आँकड़े करोड़ रुपये में)

2024-25— 102478
2023-24 —104545
2022-23 —103729
2021-22 —102805
2020-21 —68452
2019-20 —61025
2018-19 —66267

ये खबर भी पढ़ें: सेल में एरियर कभी नहीं मिलेगा, बस कोर्ट का सहारा, संगठन में बदलाव, चुनाव में गठबंधन पर BMS अध्यक्ष का ये नज़रिया

एबीटा तथा कर पूर्व लाभ का आँकड़ा (आँकड़े करोड़ रुपये में)

वर्ष — EBITDA — PBT
2024-25—11764 — 3009
2023-24 —12280 — 3688
2022-23 — 9379 — 2637
2021-22 — 22364 — 16039
2020-21 — 13740 — 6879
2019-20 — 11199 — 3171
2018-19 — 10283 — 3368

कंपनी पर कुल कर्ज तथा किया गया ब्याज भुगतान (आँकड़े करोड़ रुपये में)

वर्ष — कर्ज — ब्याज भुगतान
2024-25 — 29811 — 2792
2023-24 — 36315 — 2499
2022-23 — 30773 — 2037
2021-22 — 17284 — 1698
2020-21 — 37677 — 2817
2019-20 —54127 — 3487
2018-19 — 45170 — 3155

इस कारण कारण पीबीटी, एबीटा से 25% नीचे

बीएकेएस का कहना है कि कंपनी पर भारी कर्ज पिछले मॉर्डनाईजेशन के नाम पर लिए गए कर्ज तथा आगे के मॉर्डनाईजेशन के नाम पर प्रत्येक वर्ष किए जा रहे कैपेक्स के कारण है। सेल का एबीटा से भी पैसे को निकालकर कंपनी के कैपेक्स मे प्रत्येक वर्ष 6000 करोड़ रुपया से अधिक लगाया जा रहा है, जिसके कारण पीबीटी , एबीटा का 25% से नीचे है।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस और एरियर पर हल्ला बोल होगा बोकारो में, क्या आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक

अधूरा तथा अवैध वेज रीविजन लागू होने के बाद मैन पावर कॉस्ट

वर्ष— मैनपावर कॉस्ट (आँकड़े करोड़ रुपये में)
2024-25— 11658
2023-24 —11747
2022-23 — 12053
2021-22 — 12846

लेबर प्रोडक्टिविटि का आँकड़ा (आँकड़े टन क्रुड स्टील /मैन/वर्ष में)

2024-25— 615
2023-24 —579
2022-23 —521
2021-22 —461
2020-21 — 396
2019-20 — 400
2018-19 — 389

सेल में गैर कार्यपालक कर्मचारियों की संख्या तथा मिले एएसपीएलआईएस (बोनस) की राशि
वर्ष Non Ex कार्मिको की संख्या (31 मार्च तक)- प्रति कर्मचारी बोनस राशि-कुल बोनस राशि-कुल PBT का प्रतिशत

2024—45931— ₹26500— ₹121 करोड़—3.28%
2023 —49196— ₹23000— ₹113 करोड़— 4.28%
2022—51677— ₹28000 +12500 ₹209 करोड़ 1.3%
2021 —54782 —₹21000 —₹115 करोड़ —1.67%
2020 —57971— ₹16500 — ₹95.65 करोड़ —3.01%
2019 —60488— ₹15500— ₹93.75 करोड़ —2.78%

पीआरपी और बोनस पर ये नजरिया

यूनियन का कहना है कि सभी आँकड़े खुद बयाँ कर रहे है कि किस तरह सेल प्रबंधन द्वारा अपने ही गैर कार्यपालक कार्मिकों के साथ भारी भेदभाव किया जा रहा है। जहाँ एक तरफ सेल के चेयरमैन, डायरेक्टर सहित सभी अधिकारी कर पूर्व लाभ (PBT) का 5% हिस्सा बोनस रुपी PRP ले रहे है, जो अधिकारियो के वरिष्ठता के अनुसार तय होती है।

दूसरी तरफ सेल के गैर कार्यपालक कर्मचारियों को मनमाने तरिके से, एनजेसीएस संविधान का उल्लंघन कर बोनस रुपी एएसपीएलआईएस फॉर्मुला (जो मैनेजमेंट द्वारा बनाया गया है) के हिसाब से , पिछले चार वर्षो से बोनस जबरदस्ती खाते में भेज दिया जा रहा है। यूनियन ने माँग किया है कि सेल गैर कार्यपालक कर्मियों को प्रोडक्शन रिलेटेड लागू किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: दिवाली और छठ की छुट्टी का उठाइए फायदा, रेल यात्रियों को ऑफर, रेलवे देगा किराए पर 20% छूट

यूनियन के फॉर्मूला के हिसाब से अगर 30 पैसे प्रति किलो
(प्रति टन ₹300 बोनस ) क्रूड स्टील उत्पादन के दर से भी बोनस फॉर्मूला बनाया जाए तो
उत्पादन —19.17 मिलियन टन
कुल बोनस राशि —575.1 करोड़
गैर कार्यपालक कर्मचारियों की संख्या-42100
अनुमानित बोनस प्रति कर्मचारी— ₹1 लाख 36 हजार रुपया बोनस बनेगा।

ये खबर भी पढ़ें: अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी

न्यायालय की शरण मे जाना ही एक मात्र उपाय बचा

बीएकेएस भिलाई के महासचिव अभिषेक सिंह का कहना है कि कंपनी प्रबंधन ने अभी जो हालत बना कर रखा है, उससे तय है कि बोनस फॉर्मूला मामला भी कोर्ट की शरण में जाएगा।

वर्तमान समय में ऊपर के अधिकारी सभी मामलों को वर्षों से लटका रहे हैं। उसको हल कराने के इच्छुक भी नहीं हैं। अतः न्यायालय की शरण मे जाना ही एक मात्र उपाय बचा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC Q1 FY26 Financial Results: पहली तिमाही के वित्तीय निष्पादन घोषित, कमाई में 23% की छलांग, 1256 करोड़ बढ़ा टर्न ओवर
Next: IISCO Steel Plant Burnpur के डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए बी.टेक की 120 सीट आवंटित, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.