Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी तिरंगा के साये में लेकर चले साइकिल का कारवां
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी तिरंगा के साये में लेकर चले साइकिल का कारवां

Azmat ali 12/08/2025 (Last updated: 12/08/2025) 1 minute read
bhilai-steel-plant-officials-took-a-caravan-of-bicycles-under-the-shadow-of-tiranga

बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल तिरंगा रैली निकाली। 

  • तिरंगा रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चे शामिल हुए।
  • बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह शामिल हुए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने फिटनेस का मंत्र देने के लिए साइकिल का कारवां आगे बढ़ा दिया है। हर सप्ताह साइकिल चलाकर संदेश दिया जा रहा है। इस मुहिम में लगातार शहरवासी भी जुड़ रहे हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई का 26वां संस्करण आयोजित किया गया।

यह तिरंगा रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरू हुई, रैली में लगभग 75 बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस और एरियर पर हल्ला बोल होगा बोकारो में, क्या आवाज पहुंचेगी दिल्ली तक

बीएसपी साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिलिंग पोलो क्लब एवं ओए-बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह एवं महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़, विनायक चन्नावर के नेतृत्व में साइकिलिंग की।

रैली के पश्चात ही सांसद दुर्ग विजय बघेल आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान “हर घर तिरंगा” को सफल बनाने का एक प्रदेशव्यापी आह्वान भी किया।

ये खबर भी पढ़ें: अंबेडकर और बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनेगा बोकारो में, एससी-एसटी आरक्षण पर प्रबंधन राजी

बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि यह तिरंगा रैली भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले सेनानियों एवं शहीद जवानों को याद करते हुए एवं हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल में एरियर कभी नहीं मिलेगा, बस कोर्ट का सहारा, संगठन में बदलाव, चुनाव में गठबंधन पर BMS अध्यक्ष का ये नज़रिया

इस आयोजन में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं ओए महासचिव परविंदर सिंह, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा, दुर्ग जिला सायकल पोलो संघ के सचिव शशांक देशमुख, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग के सदस्य शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant का सभी गेट नहीं होगा जाम, फैसला टला, 18 अगस्त के बाद होगी बड़ी बैठक
Next: पैनल रेंट: भिलाई टाउनशिप के व्यापारी सरकार, रिसाली-भिलाई नगर निगम और बीएसपी के खिलाफ जा रहे हाईकोर्ट, बैठक में आइए

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.